Himachal Pradesh में फिर डराने लगा Coronavirus, पिछले 24 घंटों में सामने आए 306 नए मरीज

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 306 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1493 तक पहुंच गई है। कोविड 19 की बढ़ती हुई रफ्तार ने प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

Himachal Pradesh Corona Update

Himachal Pradesh Corona Update: हिमाचल प्रदेश के अंदर एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई, जो काफी डराने वाला है। प्रदेश के अंदर हर रोज 300 से ज्यादा कोविड 19 के मामले सामने आ रहे हैं। जिसने प्रदेश की सुक्खू सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के हिमाचल प्रदेश में 306 नए मरीज सामने आए हैं और एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1493 तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार चिंतित नजर आ रही है।

प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया है। ताकि, कोरोना वायरस को बढ़ने से रोका जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स क मुताबिक, कोरोना को लेकर प्रदेश सचिवालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।

हालांकि, प्रदेश में कोरोना की बंदिशों को लेकर किसी तरह का अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन, प्रदेश के अस्पतालों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क अनिवार्य किया गया है। इसके साथ-साथ प्रदेश में स्थानीय लोगों और पर्यटकों से भी निर्देशों के पालन करने की अपील की गई है।

हिमाचल में पिछले 24 घंटों में 5 हजार 626 टेस्ट किए गए है। इनमें से 4 हजार 439 टेस्ट RAT के जरिए किए गए। जबकि 1 हजार 186 RT-PCR और 1 TRU-NAT टेस्ट किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में सामने आए नए मामलों के बाद अब एक्टिव केसों की संख्या 1493 हो चुकी है।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, सबसे ज्यादा एक्टिव केस मंडी जिसे से आए है। मंडी में 80, कांगड़ा में 69, हमीरपुर में 50, शिमला में 16 और बिलासपुर में 23 पॉजिटिव मिले हैं। बता दें, एक्टिव केसों की संख्या में सबसे ज्यादा 296 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi, Maharashtra में फिर बेकाबू हुआ Covid 19 | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, कांगड़ा में 252, हमीरपुर में 239, शिमला में 179, बिलासपुर में 157, सोलन में 89, कुल्लू में 84, सिरमौर में 83, चंबा में 73, किन्नौर में 16, ऊना में 13 और लाहौल स्पीति में 12 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+