Himachal Rain Alert: हिमाचल में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट हुआ जारी, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम
himachal pradesh rain alert: मानसून के एक्टिव होते ही हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। तो वहीं, कई लोगों की जान भी चली गई। एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश और अंधर का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार है। येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि 5 जुलाई से 8 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने के आसार है।

इतना ही नहीं, IMD ने कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताते हुए मनाली में पूरे हफ्ते बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आएगी। तो वहीं, भारी बारिश और अंधड़ को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।
बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश की अभी भी 27 सड़कें बद हैं। डॉ. पाल ने पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भी लैंड स्लाइड वाले संभावित स्थानों से बचने की सलाह दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि भारी बारिश से सड़कें और रास्ते बंद हो सकते है। ऐसे में कोई भी प्रोग्राम मौसम को देखते हुए बनाया जाए।
हिमाचल सरकार ने मौसम को लेकर पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, उन्होंने दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। जारी की गई एडवाइजरी में पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने व भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
तो वहीं, प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे ऊपरी शिमला, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला में यात्रा करते समय मौसम और सड़क की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करे ही यात्रा करने की सलाह दी हैं। इतना ही नहीं, किसी भी संकट की स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 व 1077 व स्थानीय पुलिस स्टेशन के नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
वहीं, हिमाचल में आने वाले पर्यटकों को पर्यटन विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि यात्रा करते समय अपने मोबाइल की जीपीएस (GPS) लोकेशन हमेशा ऑन रखें। मौसम की पूर्व जानकारी के अनुसार ही यात्रा आरंभ करें। बता दें कि मौसम विभाग ने आज मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति व किन्नौर के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications