Weather: हिमाचल प्रदेश में फिर से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, 10 जिलों को दी गई चेतावनी

Himachal Pradesh Rain Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आने वाले चार से पांच दिन हिमाचल प्रदेश में बारिश होगी। स्थानीय मौसम विभाग की ओर हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में 21 और 22 अगस्त के लिए भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है।

हिमाचल के इन 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान निचली और मध्य पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार हैं।

Himachal Pradesh Rain Weather Update

इसके अलावा मौसम विभाग ने 20 अगस्त से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारी बारिश की वजह से आई त्रासदी को देखते हुए पूरे राज्य को 'प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र' घोषित करती है।

Recommended Video

    Weather: हिमाचल प्रदेश में फिर से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, 10 जिलों को दी गई चेतावनी

    हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, सोलन, चंबा, सिरमौर, ऊना और कांगड़ा भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट पर हैं।

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। राज्य में अब तक 74 लोगों की मौत हो गई है।

    Uttarakhand Weather Update: हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से तबाही आई है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक राज्य में भारी बारिश के बाद, चमोली जिले के थराली इलाके में पिंडर नदी में जल स्तर भी बढ़ गया है। वहीं प्राणमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। इसके कारण पिंडर नदी भी उफान पर आ गई है।'' उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की वजह ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+