Himachal Rain Updates: शिमला के कृष्णानगर इलाके में ढही पहाड़ी, 5 से 7 मकान ध्वस्त, सूबे में अब तक 53 की मौत

Himachal Landslide News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। राज्य में भूस्खलन, बादल फटने की घटनाओं में अब तक 53 लोगों की मौत हो गई है। बचाव अभियान अभी जारी है लेकिन बारिश का दौर थमता दिख नहीं रहा है जिसके चलते और भी परेशानी हो रही है।

शिमला के कृष्णानगर इलाके में ढह गई पहाड़ी
शिमला के कृष्णानगर इलाके में पहाड़ी ढह गई है। करीब पांच से सात मकान भी ढह गए। फिलहाल लोगों के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने इसकी जानकारी दी है।

विश्वविद्यालय में शिक्षण गतिविधियां 19 अगस्त तक निलंबित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षण गतिविधियां 19 अगस्त तक निलंबित रहेंगी। लगातार बारिश को देखते हुए यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी भी 20 अगस्त तक बंद रहेगी।

Himachal Land Slide Updates

शिमला में 2 और शव मिले, अब तक16 लोगों के शव बरामद
बता दें कि राजधानी शिमला में क्षतिग्रस्त शिव मंदिर में अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। रविवार को जहां 14 लोगों के शव बरामद हुए थे वहीं मंगलवार को भी 2 और शव बरामद हुए हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है।

Recommended Video

    Himachal: शिमला में भूस्खलन से कई घर ढह गए, एक व्यक्ति की मौत

    कब तक होगी बारिश
    मौसम विभाग की माने तो राज्य के लोगों को फिलहाल बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है। 24 घंटे के दौरान सूबे के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

    सोलन में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोलन जिले के जादोन गांव में बादल फटने से रविवार रात एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी। जिले में बादल फटने के बाद दो मकान बह गए। हादसे में छह लोगों को बचा लिया गया जबकि सात अन्य लोगों की मौत हो गई। नीचे देखें VIDEO...

    बचाव अभियान फिर से शुरू
    शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना ने पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के साथ मिलकर सुबह करीब छह बजे समरहिल में बचाव अभियान फिर से शुरू किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+