Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, राजीव शुक्ला बोले- अगले सीएम का फैसला हाई कमांड लेगा

कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री हाई कमांड तय करेगा।

rajeev shukla

Himachal Pradesh New CM: हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद भी कांग्रेस पार्टी के भीतर अभी तक यह नहीं तय हो सका है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। कांग्रेस आला कमान की ओर से भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को पर्यवेक्षक के तौर पर हिमाचल प्रदेश भेजा गया। दोनों पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस विधायक दल के साथ बैठक की और इस बात पर मंथन किया कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। बैठक के बाद मीडिया के सामने आकर राजीव शुक्ला ने कहा कि बैठक में सभी चुने हुए 40 विधायकों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव शुक्ला, भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी मौजूद थीं। प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं और उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।

राजीव शुक्ला ने कहा कि सभी विधायकों ने सीएलपी बैठक में हिस्सा लिया और सभी ने एकमत होकर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला आला कमान पर छोड़ा है। किसी एक नाम विधायकों की ओर से प्रस्ताव नहीं नहीं बढ़ाया गया। सभी विधायकों ने सहमति से प्रस्ताव पास किया है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पार्टी का हाइ कमांड ले। हम अपनी रिपोर्ट को कल हाई कमांड को सौंपेंगे।

इसके साथ ही राजीव शुक्ला ने कांग्रेस के भीतर फूट को लेकर चल रही अटलकों को सिरे से खारिज किया। राजीव शुक्ला ने कहा कि मीडिया में जो रिपोर्ट चल रही हैं कि पार्टी के भीतर फूट है, वह पूरी तरह से निराधार और गलत है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में सिर्फ 25 सीटों पर ही जीत मिल सकी। जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर यह मंथन चल रहा है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+