Himachal Pradesh Monsoon: मानसून का कहर! कश्ती की तरह तेज बहाव में डूबी कार, Video में कैद डरावना पल
Himachal Pradesh Monsoon Havoc: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बीच कुल्लू के पास ब्यास नदी में एक कार कश्ती की तरह डूबती नजर आई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट 7 जिलों में जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 48 घंटों के लिए हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों के लिए रेड अलर्ट, तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और लाहुल और स्पीति जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। क्योंकि राज्य में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राज्य में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का भी अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी।
इन जिलों में अलर्ट जारी
रेड अलर्ट : चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर
ऑरेंज अलर्ट: शिमला, सोलन और सिरमौर
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन
आईएमडी के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि हमने राज्य सरकार के साथ अपना पूर्वानुमान साझा किया है और अचानक बाढ़, भूस्खलन और पेड़ों के उखड़ने की चेतावनी भी जारी की गई है। इन घटनाओं से पानी और बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, लाहौल, स्पीति, चंबा और सोलन जिलों में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
आपको बता दें कि बीते दिन यानी शनिवार को सोलन जिले में भूस्खलन से छह निर्माणाधीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन, जिला अधिकारियों ने मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इस बीच, हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार को भारी बारिश के कारण एक घर ढह जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications