हिमाचल में आपदा के दौरान 400 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा घर पूरी तरह से तबाह

Himachal Pradesh Disaster: मानसून की बारिश ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में जमकर कहर बरपाया है। हिमाचल में अभी भी भूस्खलन के बाद मलबे के ढेर लगे हुए हैं। इस बीच राज्य सरकार ने कहा कि आपदा के दौरान 400 लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को कहा कि 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश से जुड़ी आपदा में 400 लोगों की मौत हो गई है और 400 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

Himachal Pradesh

राजस्व मंत्री ने कहा कि अब तक 2500 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 11000 से अधिक घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Recommended Video

    हिमाचल में आपदा के दौरान 400 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा घर पूरी तरह से तबाह

    नेगी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जमीन भी खो दी है और हमारे पास राज्य में अधिकांश स्थानों पर भूमि आवंटन के लिए कोई पूल नहीं है। मंत्री नेगी ने कहा, "हमें कानून में संशोधन की मांग करनी होगी, क्योंकि राज्य में ज्यादातर जगहों पर वन अधिकार अधिनियम लागू है। हम इस संबंध में केंद्र सरकार से बात करेंगे।"

    जानिए बारिश से कितना हुआ नुकसान

    हिमाचल को बारिश की वजह से बीतों दिनों में भारी नुकसान झेलना पड़ा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुताबिक 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।

    आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी

    इधर, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी दस सितंबर से पहले हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी, जहां वो आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनको हिम्मत देंगी। हालांकि आपदा के वक्त भी रियंका गांधी ने हिमाचल आने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम की वजह से हर बार दौरा रद्द किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+