हिमाचलः सैन्य प्रशिक्षण के दौरान शहीद हुआ 23 साल का जवान, ट्रेनिंग का था आखिरी दिन

सुंदरनगर मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के करसोग थात्रा क्षेत्र के रहने वाला सेना का जवान सैन्य प्रशिक्षण के दौरान पठानकोट में शहीद हो गया। गुरुवार को सैनिक का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान की शहादत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहीद जवान राजीव शर्मा का मंडी जिले में पैतृक गांव कुन्नू में गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया।

himachal pradesh mandi army soldier martyred in pathankot during training

शहीद जवान का पार्थिव शरीर जब तिरंगे में लिपटकर उनके गांव कुन्नू में पहुंचा तो हर कोई गमगीन हो हया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने होनहार सपूत को नम आंखों से विदाई दी। रणजीत का शव सेना की गाड़ी में पठानकोट से करसोग के कुन्नू में पहुंचा। राजीव शर्मा कमांडो प्रशिक्षण के दौरान पंजाब के पठानकोट के पास रणजीत सागर बांध में डूब गया था।

वह पंजाब रेजीमेंट का जवान था और प्रशिक्षण के आखिरी दिन शहीद हो गया। राजीव शर्मा दो साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। राजीव के बड़े भाई भी सेना में कार्यरत है। करसोग के होनहार लाडले सैनिक जवान राजीव शर्मा को श्रद्धांजलि देने करसोग के विधायक हीरालाल और एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर भी काओ स्थित शमशान घाट पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+