हिमाचल के कांगड़ा में भारी बारिश के बीच टूटा रेलवे पुल, सामने आया वीडियो
Video: हिमाचल के कांगड़ा में भारी बारिश के बीच टूटा रेलवे पुल, सामने आया वीडियो
कांगड़ा, 20 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चक्की नदी में अचानक आई बाढ़ से रेलवे पुल आज सुबह ढह गया। पुल का तीन में से एक खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद आज गिर गया। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। उत्तर रेलवे ने बताया कि नदी का पानी अभी कम नहीं हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कैसे चक्की नदी पर बने रेलवे पुल का एक हिस्सा बारिश के बीच गिर गया है। भारी बारिश के चलते कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
Recommended Video

धर्मशाला में भी आज बादल फटा जिससे इलाके में भूस्खलन हुआ। राज्य के मंडी जिले में आज तड़के अचानक बाढ़ आ गई, जिससे घरों और दुकानों में पानी घुस गया। वहीं सड़क पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना से जिले के बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लमाथाच के इलाके प्रभावित हुए हैं।
Video: Railway Bridge Collapses Amid Heavy Rainfall In Himachal's Kangra https://t.co/kQ4uUw2a90 pic.twitter.com/SFN1gz28rY
— NDTV (@ndtv) August 20, 2022
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खराब मौसम में नदियों और नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी के कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications