हिमाचल प्रदेश: टमाटर के दाम में भारी गिरवाट, सोलन मंडी में 625 रुपये में बिका ए ग्रेड का क्रेट
टमाटर के दाम चार से 25 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। एक ग्रेड टमाटर का क्रेट 625 रुपये तक पहुंच गई है। बेंगलुरू, नासिक समेत कई बड़े मंडियों में टमाटर पहुंचना शुरु हो चुका है।
इस सीजन में पुरानी अगेती फसल के टमाटर का क्रेट 100 रुपये तक बिका चुके हैं। ऐसे में चिंता बढ़ गई थी। बाजार में टमाटर के दाम अभी भी 50 रुपये किलो है। वहीं इस बीच शनिवार को टमाटर के दामों में अप्रत्याशित गिरावट देखी गई। बंगलुरु और नासिक के टमाटर की भारी आवक से प्रदेश के टमाटर के दामों में भारी गिरवाट आई है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों भी टमाटर के दामों में आने वाले दिनों में तेजी से गिरावट देखी जाएगी। इसकी वजह ये है कि गलुरु, नासिक का टमाटर कोलकता, दिल्ली की बड़ी मंडियों में भारी मात्रा पहुंचना शुरू हो चुका है।
टमाटर के बढ़ते दामों के बीच पिछले कुछ दिनों से सब्जी के मेन्यू से ये गायब होने लगा था। लेकिन अब इसको लेकर राहत की खबर है। शनिवार को देश की कुछ मंडियों में टमाटर के दामों में भारी गिरावट देखी गई। अब टमाटर के दाम 25 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। ए ग्रेड टमाटर का क्रेट 625 रुपये में बिकने लगा है। हालांकि अधिकतर बजारों में टमाटर की कीमत अभी भी 50 रूपए प्रतिकिलो के आसपास ही बनी हुई है।

मंडी समिति सोलन के मुताबिक बाहरी राज्यों से दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य मंडियों में टमाटर की अधिक खेप पहुंच रही है। ऐसे में हिमाचल में टमाटर के दामों में कमी आई है। मंडी समिति के सचिव के मुताबिक टमाटर के दामों में ये कमी एक-दो सप्ताह तक बनी रहेगी। जिसके बाद एक बार फिर से टमाटर के दाम बढ़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications