हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 21 लाहौल और स्पीति(आरक्षित ST)विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये
शिमला। लाहौल और स्पीति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सीट नंबर 21 है। लाहौल और स्पीति जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 22,344 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में रवि ठाकुर इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। प्रदेश में सबसे कम आबादी वाला और सबसे कम मतदाताओं वाला यह चुनाव क्षेत्र कठिन भागौलिक परिसिथतयें से घिरा हुआ है। एक ओर चीन की सीमा भी इससे सटी है। चुनाव क्षेत्र को दो भागों में बांटा जा सकता है। लाहौल व स्पिीती। आम तौर पर यहां आने से लोग कतराते हैं। व स्थानीय लोग भी बाहरी दुनिया से बर्फबारी की वजह से कटे रहते हैं। की गोंपा ,लांगचा, रांगरिक, किब्बर और कोमिक जैसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल यहां हैं। यहां चुनाव कराना हमेशा ही पेचीदा रहा है। अक्तूबर के अंत और नवंबर के शुरू में यहां बर्फबारी शुरू हो जाती है। व खराब मौसम के चलते यहां चुनाव सरकार बनने के बाद होते रहे हैं। इस बार देखना होगा कि चुनाव प्रदेश में एक साथ होते हैं या यहां बाद में। ऐसा भी संभव है कि यहां चुनाव पहले हो जायें। व बाकी सीटों पर दूसरे चरण में।

लाहौल स्पिति विधानसभा चुनाव क्षेत्र (आरक्षित अनूसूचित जनजाति ) विधानसभा क्षेत्र एक नजर में
जिला: लहौल स्पिीति
लोकसभा चुनाव क्षेत्र : मंडी
मतदाता: 26,564
जनसंख्या (2011) : 31000
साक्षरता : 70 प्रतिशत
अजिविका: खेती बाड़ी,परंपरागत काम धंधा
शहरीकरण: ग्रामीण
लाहौल स्पिति से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 रवि ठाकुर कांग्रेस
2007 डॉ॰ राम लाल मार्कंड भाजपा
2003 राघबीर सिंह कांग्रेस
1998 राम लाल मार्कंड हिमाचल विकास कांग्रेस
1993 फूंचोग राय कांग्रेस
1990 फूंचोग राय कांग्रेस
1985 देवी सिंह कांग्रेस
1982 देवी सिंह कांग्रेस
1977 देवी सिंह जनता पार्टी

विधायक रवि ठाकुर के पिता निहाल चंद भी प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे हैं। बागवान,कृषक व होटिलियर रवि ठाकुर की चार बेटियां हैं। वह कला स्नातक हैं। रवि ठाकुर सेवा दल में रहे व उसके बाद कांग्रेस पार्टी में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। और बाद में पहली बार 2012 में प्रदेश विधानसभा के लिये चुने गये। उनकी पत्नी ने हाल ही में कांग्रेस से बगावत कर कुल्लू से चुनाव लडऩे का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications