Himachal Pradesh: विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित, कांग्रेस आलाकमान तय करेगा सीएम का नाम

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत मिलते ही अब सीएम के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस आलाकमान ही सीएम का नाम तय करेगा।

विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित, कांग्रेस आलाकमान तय करेगा सीएम का नाम
Photo Credit:

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। 68 में से 40 सीट पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस की शानदार जीत मिलते ही अब मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा जोरों से होने लगी है। वहीं आज यानी शुक्रवार को विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि कांग्रेस आलाकमान ही सीएम का नाम तय करेगा।

प्रतिभा सिंह प्रमुख हकदार

पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने नारे लगाए और यहां तक ​​कि भूपेश बघेल की कार को भी रोक दिया, जिसमें मांग की गई कि तीन बार के सांसद और दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की हकदार हैं। इनके अलावा सुखविंदर सिंह सुखू और मुकेश अग्निहोत्री दौड़ में हैं, दोनों का शिमला से कुछ दूर के इलाकों में समर्थन है। चूंकि आज बैठक शिमला में थी। प्रियंका गांधी के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हिमाचल में आक्रामक प्रचार किया था।

कांग्रेस आलाकमान तय करेगा

मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नामों पर चर्चाएं हो रही हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी का नाम सबसे टॉप पर चल रहा है। इस बीच कांग्रेस में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए। काफी चर्चा के बाद बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस आलाकमान ही सीएम का नाम तय करेगा।

जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

वहीं, चुनाव परिणाम की तस्वीरें साफ होने पर निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी हार मान ली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सीएम चेहरे को लेकर मेरे हित में निर्णय लेंगे सभी विधायक: विक्रमादित्य सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+