किस देश और प्रदेश में रेप और हत्याएं नहीं होती: वीरभद्र सिंह
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कौन देश या प्रदेश हैं जहां पर हत्याएं नहीं होती हैं। वीरभद्र सिंह का कोटखोई मामले पर ये बयान ऐसे समय आया है जब भाजपा इस मामले को चुनावों में भुनाने की कोशिश कर रही है। दरअसल सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुडिया रेप मर्डर केस के लिए वीरभद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

इसके बाद मंगलवार को अमित शाह के बयान पर जबाव देते हुए कहा कि ऐसा कौन सा देश और प्रदेश है जहां पर रेप और हत्या की घटनाएं नहीं होती हैं। जब कोटखाई रेप हादसा हुआ था उसी दिन मैंने पीएम को पत्र लिखा था।
आपको बता दें कि कोटखई की स्कूली छात्रा पिछली 4 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसके 2 दिन बाद उसका शव कोटखाई के हलाईला के जंगल में मिला था। ऐसे में राज्य पुलिस विभाग ने मामले की जांच को लेकर 8 सदस्यीय एस.आई.टी. का गठन किया था। इसी कड़ी में जांच के तहत एस.आई.टी. ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications