'कांग्रेस के एजेंडे में केवल एक खानदान का विकास है', हिमाचल में बोले यूपी के CM yogi adityanath
Himachal Pradesh Assembly Elections 2022 : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिमाचल पहुंचे। यहां सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम येागी ने कहा कि कांग्रेस के एजेंडे में विकास नहीं है, विरासत का सम्मान नहीं है, सैनिकों का सम्मान भी नहीं है। कांग्रेस के एजेंडे में केवल एक खानदान का विकास है।

कांग्रेस ने विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की नई नई परतें बनाईं : सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि इन्होंने (कांग्रेस) विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की नई-नई परतें बनाईं, जिनका खामियाजा देश ने भुगता, कीमत नौजवानों ने चुकाई, विकास अवरुद्ध हुआ। आजादी के 75 साल हो गए हैं, हमारी परवाह कौन करता था? उस समय के प्रधानमंत्री यहां गर्मी के मौसम में राजनीतिक पर्यटन के लिए आते थे। राज्य की चिंता कभी नहीं करते थे और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके साथ खड़े हैं।
माताओं-बहनों के सम्मान के लिए फिर से बननी चाहिए भाजपा सरकार: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए, विकास की गति को तेज करने के लिए, नौजवानों के लिए, रोजगार के लिए, माताओं और बहनों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए डबल इंजन की सरकार फिर से बननी चाहिए। बता दें, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications