Himachal Pradesh Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 65.92 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदान के लिए 7881 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 55 फीसदी मतदान हुआ HP Elections

Himachal Pradesh Assembly Elections (हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव) 2022 Live, Voting News Updates in Hindi: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतदान अब संपन्न हो गया है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बज तक चली। दोपहर 3 बजे तक राज्य में 55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 68 सीटों के लिए कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदान के लिए 7881 पोलिंग स्टेशन बनाए गए। अब चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर को आएगा। जिसमें इस बात का फैसला हो जाएगा कि हिमाचल प्रदेश में अगले पांच साल के लिए किस पार्टी की सरकार बनेगी। पढ़िए, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट।

Himachal Pradesh Elections 2022

LIVE Feed
Nov 12, 2022, 7:14 PM IST

संयुक्त निदेशक, मीडिया सीईओ, हिमाचल प्रदेश ने कहा कि मतदान लगभग 66% मतदान दर्ज किया गया था। यह अंत तक लगभग 74% हो सकता है। सभी प्रखंडों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। पोलिंग पार्टियां पूरी तरह से तैयार थीं। ताशीगंग, हिमाचल प्रदेश में 100% मतदान।
Nov 12, 2022, 7:12 PM IST

चंबा जिले के पांगी क्षेत्र के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के चसाक बटोरी मतदान केंद्र से वापस लौटती पोलिंग पार्ट।वे करीब 15 किमी बर्फ में 6 घंटे तक चले।
Nov 12, 2022, 6:14 PM IST

हिमाचल प्रदेश में शाम 5 बजे तक 65.92% मतदान दर्ज किया गया है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 फीसदी मतदान हुआ था।
Nov 12, 2022, 5:25 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। धर्मशाला और शिमला के मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
Nov 12, 2022, 5:23 PM IST

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर जारी मतदान अब खत्म हो गया है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे वोटिंग का समय निर्धारित किया गया था। पोलिंग पार्टियां ईवीएम को सील करने की प्रक्रिया में जुट गई है। हालांकि जिन पोलिंग बूथ पर 5 बजे से पहले आए लोग लाइनें में खड़े हैं, उनके वोट पड़ेंगे।
Nov 12, 2022, 5:22 PM IST

3 बजे तक हमीरपुर में 54%, किन्नौर में 55%, मंडी में 60%, ऊना में 58%, कुल्लू में 57%, सोलन में 56%, बिलासपुर में 54% वोटिंग हुई।
Nov 12, 2022, 4:47 PM IST

हिमाचल में चुनाव का परिणाम तो 8 दिसंबर को आएगा लेकिन पहली बार जैसे उत्तर प्रदेश में 37 साल का रिकॉर्ड बदला और योगी जी दुबारा मुख्यमंत्री बनें वैसे ही हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
Nov 12, 2022, 4:28 PM IST

हिमाचल प्रदेश के ताशिगंग स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र बूथ पर कुल 52 में से 52 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसके बाद 100% मतदान दर्ज किया गया है। ताशिगंग हिमाचल के लाहौल-स्पीति में हैं, जो दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। यह समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट ऊंचाई पर है।
Nov 12, 2022, 4:26 PM IST

हिमाचल चुनाव के संपन्न होने में अब कुछ घंटे बचे हैं। मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। लाहौल-स्पीति में तीन बजे तक सबसे ज्यादा 62.75 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सिरमौर में 60.38 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
Nov 12, 2022, 4:24 PM IST

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को ये लिखकर आरोप लगाया कि कई पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, लेकिन पोलिंग टीम बहुत धीरे गति से काम कर रही हैं, जिसके चलते वोटरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
Nov 12, 2022, 3:59 PM IST

हिमाचल प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 55 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
Nov 12, 2022, 3:36 PM IST

हिमाचल चुनाव पर कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि जैसे ही कांग्रेस गुजरात में कूदेगी वह (AAP) नजर नहीं आएंगे, आज वह नजर नहीं आ रहे। मैं हिमाचल से आया हूं। ऐसा क्या कारण है कि उन्होंने वहां से अपना पूरा प्रचार वापस ले लिया? उन्होंने अपने उम्मीदवार वापस नहीं लिए।आप BJP को जिताना चाह रही हैं।
Nov 12, 2022, 3:27 PM IST

सोलन की पांचों विधानसभा सीटों पर अब तक 41.36 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
Nov 12, 2022, 3:23 PM IST

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा में 46.07% मतदान हुआ; आनी विधानसभा क्षेत्र 46.04% के साथ दूसरे स्थान पर है।
Nov 12, 2022, 3:21 PM IST

शिमला के सुदूरवर्ती गांव धानदेरवाड़ी में महिलाओं की भारी भीड़। अपना वोट डालने के लिए तेज ठंड और कठिन इलाकों के बीच पोलिंग बूथ में खड़ी हैं।
Nov 12, 2022, 3:03 PM IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज मतदान हो रहा है। लोकतंत्र का त्योहार देखने लायक है।
Nov 12, 2022, 2:59 PM IST

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि चुनाव आयोग अब भाजपा की एक शाखा बन गया है। यह बिल्कुल चुप रहता है।
Nov 12, 2022, 2:49 PM IST

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने वोट डालने के बाद कहा कि चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा, जैसा कि उन्हें पिछले उपचुनाव में किया था।
Nov 12, 2022, 2:49 PM IST

दोपहर 1 बजे तक सभी हिमाचल प्रदेश में 37.19 फीसदी मतदान
Nov 12, 2022, 2:20 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, डॉ. राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक जम्वाल ने पोलिंग बूथ पर किया मतदान।
Nov 12, 2022, 2:19 PM IST

बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने अपने गृह क्षेत्र विधानसभा ज्वालामुखी में डाला वोट।
Nov 12, 2022, 2:04 PM IST

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए वोटिंग जारी, दोपहर एक बजे तक सभी विधानसभा सीटों पर 37.19 फीसदी मतदान
Nov 12, 2022, 1:37 PM IST

हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच साल में जो जमीनी विकास हुआ है, उसे साफ-साफ देखा जा सकता है, लोगों में खुशी का माहौल है क्योंकि वो सरकार को दोहराना चाहते हैं- जेपी नड्डा
Nov 12, 2022, 1:22 PM IST

'इस बार कांग्रेस की बनेगी सरकार, CM पद के लिए हमारे पास कई नेता', हिमाचल अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान
Nov 12, 2022, 1:17 PM IST

भारी बर्फबारी के बीच चंबा जिले की पांगी तहसील के चसाक भटोरी मतदान केंद्र की ओर वोट डालने जाते वोटर
Nov 12, 2022, 1:15 PM IST

लोग भाजपा को फिर से एक और मौका देना चाहते हैं, लोग पीएम मोदी और बीजेपी की सरकार पर भरोसा करते हैं, मुझे हमारी पार्टी के पक्ष में माहौल दिख रहा है- जेपी नड्डा
Nov 12, 2022, 1:14 PM IST

हिमाचल के लोग अपने अधिकारों और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक हैं, इसलिए यहां मतदान हमेशा अच्छा होता है- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
Nov 12, 2022, 1:00 PM IST

बुजुर्गों से प्रेरणा लेकर युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, हम स्वर्गीय श्याम सरन नेगी को श्रद्धांजलि देते हैं, आज बड़ी संख्या में वोट डालना उनके लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
Nov 12, 2022, 12:58 PM IST

मैं हिमाचल प्रदेश के 1.2 लाख मतदाताओं को सलाम करता हूं, जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है और वो आज वोट डाल रहे हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
Nov 12, 2022, 12:52 PM IST

हिमाचल प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे हैं 68 विधानसभा सीटों पर वोट, पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+