भारत बंद- हिमाचल में जबरन दुकानें बंद करवाने को लेकर हुई लड़ाइयां, दर्जनों हुए गिरफ्तार

शिमला। कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर सोमवार को बुलाए गए भारत बंद का असर हिमाचल प्रेदेश में भी नजर आया। लगातार बढ़ती मंहगाई पर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। यहां सड़कों पर घंटो यातायात ठप रहा। वहीं, वामपंथी संगठनों ने भी महंगाई के विरोध में प्रदेश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किए।

himachal police arrested many people in bharat band protest

कांग्रेस को मिला मकपा का साथ

कांग्रेस को मिला मकपा का साथ

शिमला में बंद का खासा असर देखने को मिला, यहां कांग्रेस पार्टी को माकपा का समर्थन मिला। वहीं हमीरपुर जिला के नादौन में बंद समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। कई स्थानों पर जबरन दुकानें बंद करवाने को लेकर बंद समर्थकों व दुकानदारों में भी झड़पें हुई हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से बुलाए गये बंद के मद्देनजर शिमला में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस पार्टी की प्रभारी रजनी पाटिल शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के मार्च का नेतृत्व किया।

सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

प्रदर्शनकारियों ने यहां केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों के धरने के चलते सड़क पर यातायात बंद होने की वजह से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह प्रदेश के दूसरे जिलों से भी कांग्रेस पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। जिला हमीरपुर में कांग्रेस नेताओं ने भोटा चौक से गांधी चौक व नादौन चौक तक विरोध प्रदर्शन किया।

दर्जनों नेताओं की गिरफ्तारियां

दर्जनों नेताओं की गिरफ्तारियां

बिना किसी पूर्व सूचना के चक्का जाम करने के आरोप में कांग्रेस के करीब दो दर्जन नेताओं की गिरफ्तारियां पुलिस ने कीं। गिरफ्तार किए नेताओं में पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, विधायक आईडी लखनपाल, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, एआईसीसी के सदस्य सुनील शर्मा बिट्टू समेत कई नेता गिरफ्तार किए गए हैं। उधर कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी देश की समस्याओं पर मन की बात नहीं करते व चुप्पी साध लेते हैं। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से एक्साइज ड्यूटी में 12 गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। खाद्य पदार्थों और सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं, वहीं पेट्रोल व डीजल अब तक के सबसे अधिक दामों में मिल रहे हैं।

देश की जनता भाजपा से जवाब मांगेगी : रजनी

देश की जनता भाजपा से जवाब मांगेगी : रजनी

रजनी पाटिल ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा से जवाब मांगेगी, जिससे पहले कांग्रेस सड़कों पर उतर कर लोगों को बताएगी कि मोदी के झूठे वादों का क्या हश्र हुआ। जहां-जहां भी भाजपा की राज्य सरकारे हैं, वहां पर उन्हें पूर्व वीरभद्र सरकार की तरह पेट्रोल पर वैट कम करना चाहिए। कांग्रेस शासित राज्य सरकारें जल्द ही वैट कम करने जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+