Himachal mai Red Alert: 'पिछले 60 साल में ऐसी बारिश नहीं देखी...', मंडी में डूबा मंदिर, कब मिलेगी राहत?

Himachal mai Red Alert: इस वक्त हिमाचल भारी बारिश की गिरफ्त में हैं, रविवार से लगातार हो रही बारिश रूकने का नाम ही नहीं ले रही है तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट और डराने वाला है क्योंकि हिमाचल में रेड अलर्ट कल तक के लिए जारी कर दिया गया है और मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है।

 Himachal mai Red Alert:

हालांकि आईएमडी ने कहा है कि 'मंगलवार से बारिश की रफ्तार में कमी आएगी लेकिन अभी से लेकर कल तक में बरसात यूं ही लगातार होती रहेगी इस कारण लोगों से अपील है कि वो घरों में ही रहें और बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें और अगर निकलें तो मौसम का अपडेट लेकर ही निकलें और घरवालों के संपर्क में ही रहे।'

आसमानी बारिश कहर बनकर टूटी

आपको बता दें कि हिमाचल में आसमानी बारिश कहर बनकर टूटी है। कई जगहों पर तो भूस्खलन हुआ है तो कई इलाके जलमग्न हो गए, सड़कें, वाहन और घर बह गए और आठ लोगों की मौत हो गई है। व्यास नदी उफान पर है और कई रास्ते बाधित हो गए हैं।

पंचवक्त्र मंदिर भी पानी में डूबा

सबसे ज्यादा तबाही तो मंडी में हुई है, यहां तो पंचवक्त्र मंदिर भी पानी में डूब गया है तो कई जगहों पर पुल बह गए हैं।

'पिछले 60 साल में ऐसा किसी नहीं देखा'

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि 'पिछले 60 साल में ऐसा किसी नहीं देखा जिस तरह की स्थिति बनी है, उससे हिमाचल को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है तो वहीं हम बचाव अभियान में वर्तमान सरकार को पूरा सहयोग दे रहे हैं।'

हालात चिंताजनक लेकिन नियंत्रित

SP सौम्या सांबशिवन, मंडी, हिमाचल प्रदेश ने मीडिया को जानकारी दी कि 'जो लोग नदी किनारे रह रहे 80 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, हम लगातार अभी इलाकों का दौरा कर रहे हैं, राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। यहां हालात चिंताजनक हैं क्योंकि बारिश लगातार हो रही है और इसी कारण भी नदियां उफान पर हैं कई इमारतें, पुल जलमग्न हो चुके हैं लेकिन स्थिति नियंत्रित है।

3 दिनों में हिमाचल प्रदेश में 200MM बरसात

आपको बता दें कि इससे पहले IMD निदेशक ने कहा था कि ' 3 दिनों में हिमाचल प्रदेश में 200MM बरसात का होना बहुत ज्यादा है। मंडी, सिरमौर, सोलन, शिमला, कुल्लू और किन्नौर में रेड अलर्ट जारी किया गया है, यहां बादल फटने और भूस्खलन होने का खतरा है।'

बारिश की वजह से करोड़ों का नुकसान

उम्मीद की जा रही है मंगलवार से बारिश में कमी आएगी और दो-तीन दिनो में मानसून की चाल कमजोर होगी। इससे पहले प्रशासन ने कहा था कि यहां बारिश की वजह से करोड़ों का नुकसान हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+