Himachal Election 2022: इस बार महिलाओं का पोलिंग बूथ पर दिखेगा दम, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Himachal Election 2022: चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार के चुनाव में महिला मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने कुछ खास किया है। आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि हम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस दिशा में हमने लोगों की सहभागिता को बढ़ाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। चुनावों के जरिए हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बार चुनाव के दौरान हर बूथ पर रैंप की व्यवस्था होगी जिससे दिव्यांग को मतदान के दौरान कोई दिक्कत ना हो।
Recommended Video

इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस बार चुनाव के दौरान कुए पोलिंग बूथ इस तरह के बनाए जाएंगे जिसी पूरी तरह से महिलाएं संभालेंगी। इन पोलिंग बूथ के संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं पर होगी। बता दें कि चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि 12 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि मतों की गणना 8 दिसंबर को होगी और चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव आयोग की ओर से कोरोना को नजरअंदाज नहीं किया गया है। आयोग की ओर से कहा गया है कि हमने कोरोना को मद्देनजर रखते हुए तैयारियां की हैं। हम इसको लेकर सजग हैं। आयोग ने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर मतदान स्थल ग्राउंड फ्लोर पर होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को सुविधा मुहैया कराई जा सके। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं, जिसमे से 48 सीटें सामान्य वर्ग की हैं, 3 सीटें अनुसूचित जनजाति की हैं, 17 सीटें अनुसूचित जाति की हैं।












Click it and Unblock the Notifications