हिमाचल चुनावों में भाजपा ने चला नया पैंतरा, राधा स्वामी सत्संग का सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी
हिमाचल चुनावों में भाजपा ने चला नया पैंतरा, राधा स्वामी सत्संग का सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी
Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में चुनावी वैतरणी पार करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नया पैंतरा चला है। दरअसल, हिमाचल के सुदंरनगर में चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा ब्यास पहुंचे और डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इससे पहले जसवां परागपुर में भाजपा प्रत्याशी बिक्रम सिंह ठाकुर बलात्कार के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम से आर्शीवाद ले चुके हैं। भाजपा चुनावों के लिए इन दिनों जी तोड कोशिशें चुनाव जीतने के लिए कर रही है। यही वजह रही कि आज पीएम मोदी भी अमृतसर में डेरा ब्यास पहुंचे।

पीएम नरेंद्र मोदी की इस मुलाकात के राजनैतिक मायने भी हैं। दरअसल, डेरा प्रमुख के बड़ी तादाद में हिमाचल प्रदेश में अनुयायी हैं। बताया जाता है कि करीब पांच लाख अनुयायी डेरा ब्यास के अकेले हिमाचल में ही हैं। जिनका अपना एक अलग महत्व है। इन लोगों के लिए डेरा का आदेश मायने रखता है। भले ही डेरा प्रबंधन अपनी राजनैतिक दखलदांजी से अपने आपको दूर रहने का दावा करता रहा है। लेकिन हर बार चुनावों में राजनैतिक दलों की नजर डेरा के अनुयायियों पर रहती है। इस मुलाकात का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि पंजाब में भी मतदान से पहले प्रधानमंत्री डेरा ब्यास गए थे और इस बार हिमाचल चुनावों से पहले उन्होंने डेरा प्रमुख से मुलाकात की। इसके बाद सुदंरनगर पहुंचे।
ब्यास डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के हमीरपुर जिले के भोटा में अस्पताल है। इसके अलावा शिमला समेत हर कोने में सत्संग भवन मौजूद हैं। आजादी से पहले से यहां तब के डेरा प्रमुख बाबा सावन सिंह प्रचार के लिए पैदल आते थे। आजादी के बाद बाबा जगत सिंह, बाबा चरण सिंह व फिर गुरिंदर सिंह ढिल्लों यहां आ रहे हैं। वैसे राधा स्वामी सत्संग डेरा ने कभी भी किसी चुनाव में किसी पार्टी का समर्थन नहीं किया। पंजाब चुनाव से पहले और अब हिमाचल चुनाव से पहले डेरा प्रमुख की नेताओं से मुलाकात के बड़े सियासी मायने हैं। पंजाब चुनाव से पहले सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा था।












Click it and Unblock the Notifications