Himachal में BJP-कांग्रेस के बीच होगा सीधे मुकाबला,पहली बार वीरभद्र और प्रेम कुमार धूमल के बिना हो रहा चुनाव
Himachal में BJP-कांग्रेस के बीच होगा सीधे मुकाबला,पहली बार वीरभद्र और प्रेम कुमार धूमल के बिना हो रहा चुनाव
Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का रुझान कम होता जा रहा है, जिससे दोनों ही दलों में कड़ा मुकाबला होने के आसार है। हालांकि, वामपंथी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी शिमला जिला में उलट पुलट करने की कोशिश में है। भाजपा के लिए शुरुआत में सिरदर्द बने, बागी मतदान नजदीक आते-आते वरदान साबित होने लगे हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार भी दोनों ही दलों का खेल बिगाड़ रहे हैं। पहली बार कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह और भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल की गैर मौजूदगी में लडा जा रहा चुनाव।

भाजपा ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तमाम नेताओं को मैदान में उतार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा खुद हिमाचल में डेरा डाले हैं। नड्डा के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हिमाचल में डटे हैं। जिससे प्रचार में भाजपा कई मायने में आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के पास संसाधनों की कमी देखी जा रही है। कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी को भांपते हुए ओपीएस के मुद्दे को उछाला है।
हिमचाल प्रदेश में इस बार एक साथ ही 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है और मतदान 12 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 24 महिला जबकि 388 पुरूष उम्मीदवार हैं। इस बार 55,92,828 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर पूरे प्रबंध किए गए हैं। प्रदेश में कुल 7881 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कुल मतदाताओं में 28,54,945 पुरूष, 27,37,845 महिला तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस बार के चुनावों में 18-19 वर्ष की आयुवर्ग के 1,93,106 नए मतदाता जोड़े गए हैं। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1,21,409 वरिष्ठ मतदाता हैं जबकि 56,501 दिव्यांग मतदाता हैं।
आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी के 53, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 29, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 11, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के 6, हिन्दू समाज पार्टी तथा स्वाभिमान पार्टी के 3-3, हिमाचल जनता पार्टी, भारतीय वीर दल, सैनिक समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 1-1 उम्मीदवार चुनाव मैदान में प्रत्याशी है। निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 99 है।
चुनावी मैदान में उतरे नेताओं में तीन उम्मीदवार ऐसे हैं, जो अरबपति हैं। उनमें एक ऐसा उम्मीदवार भी है जिसका अपना हेलीकॉप्टर है। वहीं, ज्यादातर उम्मीदवार करोड़पति हैं। चौपाल से मौजूदा भाजपा विधायक बलवीर वर्मा 1.25 अरबपति की संपत्ति के मालिक हैं। पिछले चुनावों में वर्मा 90 करोड की संपत्ति के मालिक थे। 2012 में उनकी संपत्ति 41 करोड़ थी। उनकी संपत्ति लगातार बढती जा रही है। करोड़पति उम्मदवारों की बात करें, तो सबसे अधिक करोड़पति कांग्रेस पार्टी से हैं। जिनमें तीन नेताओं के पुत्र हैं। नगरोटा बगवां से चुनाव मैदान में उतरे जीएस बाली के पुत्र रघुवीर सिंह बाली संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर है।
वहीं, प्रदेश में छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी करोडों की संपत्ति के मालिक हैं। पिछले चुनावों में 84 करोड़ की संपत्ति उनके पास थी। चैपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा करोड़पति हैं और उनका अपना हेलीकॉप्टर हैं। अपने चुनावी अभियान में उन्होंने अपने हेलीकॉप्टर का खूब इस्तेमाल किया। इसी तरह पालमपुर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल जो कि पालमपुर से विधायक हैं और दोबारा चुना मैदान में उतरे हैं। जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर, यादविंद्र गोमा, इन्द्रदत्त लखनपाल भी करोड़पति हैं।












Click it and Unblock the Notifications