himachal covid: क्या हिमाचल में लग सकती हैं कोरोना बंदिशें, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने दिए संकेत
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रदेश में कोरोना बंदिशें लगाए जाने के संकेत दिए हैं। इस दौरान उन्होंने हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य भी कर दिया है

Himachal Covid News: कोरोना वायरस का खतरा अभी भी देश में बरकार है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2994 नए मरीज सामने आए हैं। तो वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में बंदिशें लगाई जा सकती हैं। इस बात के संकते हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कोरोना की स्थिति हिमाल में अभी नियंत्रण में है। लेकिन, यदि यह मामले बढ़ते रहे तो सख्ती करनी पड़ सकती है। हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारियां करने को बोल दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क लगाकर जाएं।
मीडिया से बात करते हुए शांडिल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए हैं, वे जल्द पूरे किए जाएंगे। महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा पूरा किया जा रहा है। एकल नारियों को पेंशन के अलावा 1500 रुपये दिए जाएंगे। सोलन शहर के लोगों को जल्द सस्ता पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा।
शुक्रवार 31 मार्च को हिमाचल में 124 लोगों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 81 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंडी में 31, शिमला में 18, कांगड़ा में 17, हमीरपुर में 16, बिलासपुर में 15, कुल्लू में 11, चंबा में 09 व सोलन में 07 नए मरीज सामने आये हैं।
Recommended Video

प्रदेश के चार जिलों किन्नौर, लाहुल स्पीति, सिरमौर व ऊना में कोई नया मामला नहीं आया है। कोरोना के नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर कोरोना के मामलों की निगरानी रखने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करवाने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications