'कांग्रेस के काले नागों ने BJP संग मिलकर अपना ईमान बेच दिया...', बागी विधायकों पर जमकर बरसे हिमाचल सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह विधायकों की बगावत के बाद सियासी हलचल के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सोलन जिले की जनता को 88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।
इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि कुछ लोगों ने षडयंत्र के तहत सरकार गिराने की कोशिश की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला।

सीएम सुक्खू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने षडयंत्र के तहत सरकार गिराने की कोशिश की है, लेकिन वो उनसे डरते नहीं हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और जो कांग्रेस के काले नाग थे उन्होंने अपनी ईमान को बेच दिया।
Recommended Video
सीएम सुक्खू ने कहा कि 28 तारीख को बजट पास होना था, 27 तारीख को स्पीकर के पास जाकर उन्हें धमकाया गया। जिन 6 काले नागों ने गद्दारी की, वो सड़क रास्ते से नहीं आए। सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस उन्हें मिली, हेलीकॉप्टर उन्हें मिले। वे हेलीकॉप्टर से आए और बजट में अंदर नहीं बैठे, कांग्रेस के पक्ष में नहीं बैठे। उस बजट में गरीबों के लिए योजनाएं थीं। मैं राजनीतिक षड्यंत्रों का शिकार नहीं होना चाहता।
हिमाचल सीएम ने कहा कि जिस कांग्रेस की विचारधारा और हाथ के निशान से ये लोग चुनकर आए, इन्होंने उसी पार्टी को धोखा दिया। अगर इतनी हिम्मत थी तो आजाद चुनाव लड़ना चाहिए था।
सीएम ने कहा कि इन लोगों ने इन्होंने पार्टी और निशान से गद्दारी की है। जो व्यक्ति अपना ईमान बेच सकता है, बिकाऊ हो जाए, सत्ता और पैसों के लालच में ईमान बेच सकता है, वो लोगों की क्या सेवा करेगा। ये लोग गरीब आदमी का शोषण करके पैसे के दम पर राजनीति में आते हैं, विधायक बनते हैं और फिर शोषण करते हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 6 विधायकों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। अयोग्य ठहराए गए विधायकों में राजिंदर राणा, सुधीर शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल, देविंदर कुमार भुट्टू, रवि ठाकुर और चेतन्य शर्मा हैं।
इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि, 'विक्रमादित्य सिंह कल कैबिनेट में थे। कैबिनेट के बाद वह चंडीगढ़ गए और अन्य विधायकों से मिले। फिर आज सुबह मुझसे बात की। उन्होंने कहा कि वह बागी विधायकों से मिल रहे हैं, जो (कांग्रेस) में लौटना चाहते हैं।'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'मैंने उनसे (विक्रमादित्य सिंह) से बागी विधायकों को लेकर पार्टी आलाकमान से बात करने के लिए कहा है। वे सभी होटल ललित में बैठे हैं जो पंचकुला हरियाणा की सीमा में है। हम तब देखेंगे जब वे हिमाचल की सीमा में वापस आएंगे। जब उनका मन होगा वे आएं, हम उनका स्वागत करेंगे।'










Click it and Unblock the Notifications