'बिहारी आर्किटेक्ट' वाले विवादित बयान पर हिमाचल सीएम ने दी सफाई, बोले- वे हमारे भाइयों की तरह हैं
'बिहारी आर्किटेक्ट' वाले विवादित बयान पर हिमाचनल सीएम ने दी सफाई, बोले- यह हमारी स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की गलती है, वे सिर्फ मजदूर हैं
हिमाचल प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के बीच हुई बारिश के चलते राज्य में भयंकर तबाही मची हुई है, अब तक 71 लोगों की मौत की खबर है। गर्मियों में पर्यटकों से भरा रहने वाला शिमला और हिमाचल के अन्य इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर तबाही मची हुई है। हालांकि लगातार चौथे दिन प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर रेसक्यू टीम फंसे हुए लोगों को बचाने में जुटी हुई है।

वहीं भयंकर तबाही के बाद प्रदेश में मची चीख पुकार के बीच हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में एक विवादित बयान दे डाला था, उन्होंने हिमाचल में तबाही में ढहे मकानों के लिए बिहारी मजदूरों और बिहार राजमिस्त्रियों को दोष दे डाला था, जिस पर अब सीएम ने सफाई दी है।
हिमाचल सीएम ने सुक्खू ने बिहारी आर्किटेक्ट वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। बिहार के लोग भी यहां फंस गए थे। मैंने उन्हें हेलीकॉप्टरों से निकाला। उन्होंने कहा लगभग 200 बिहार के लोग अभी भी यहां फंसे हुए हैं। वे हमारे भाइयों की तरह हैं। यह हमारी स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की गलती है, वो सिर्फ मजदूर हैं।
बता दें हिमाचल के मुख्यमंत्री ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में पहले कहा था कि निर्माण कार्यो के लिए दूसरे राज्यों से लोग आते हैं और बिना वैज्ञानिकों तरीकों का इस्तेमाल किए यहां मंजिलें बनाए जा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा था कि प्रवासी आर्किटेक्ट (राजमिस्त्री) आते हैं, जिन्हें मैं बिहारी आर्किटेक्ट कहता हूं। वे यहां आए और मंजिला पर मंजिला बनाते गए हमारे यहां स्थानीय राजमिस्त्री नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications