Himachal Cabinet Expansion: 7 विधायक सुक्खू सरकार में बने मंत्री, जानिए किस-किस ने राजभवन में ली शपथ

Himachal Cabinet Expansion: सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार में 7 विधायक मंत्री बन गए हैं। रविवार को शिमला के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

Himachal Cabinet Expansion

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट का गठन हो गया। रविवार (08 जनवरी) सुबह 10 बजे शिमल स्थित राजभवन में सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में हुआ है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबक, हिमाचल राजभव में आज सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। डॉ धनीराम शांडिल ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे स्थान पर हर्षवर्धन चौहान और चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी ने मंत्री पद की शपथ ली। पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिरुद्ध सिंह ने छठे और विक्रमादित्य सिंह ने सातवें स्थान पर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

हालांकि, इस मंत्रीमंडल मेंतीन पद अभी भी खाली है। दरअसल, हिमाचल में मंत्रिपरिषद में 10 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि यहां मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की कुल संख्या 12 से ज्यादा नहीं हो सकती है। तो वहीं, इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिवों को शपथ दिलाई। सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्मयंत्री ने मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई।

Recommended Video

    Sukhvinder Singh Sukhu Cabinet कैबिनेट का हुआ विस्तार, ये विधायक बने मंत्री | वनइंडिया हिंदी *News

    रामकुमार चौधरी, मोहन लाल ब्राक्टा को भी मुख्य संसदीय सचिव और रामकुमार को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष बुटेल भी मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए हैं। किशोरीलाल, संजय अवस्थी को भी मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया। बता दें कि मुख्य संसदीय सचिव बनाने की पहल वीरभद्र सरकार में शुरू हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+