Himachal By-Election: कांग्रेस कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी, 3 नामों का ऐलान, किसे कहां से मिला मौका? जानिए

Himachal By-Election: हिमाचल प्रदेश में 1 जून को विधानसभा उपचुनाव होंगे। इसके लिए कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट्स की एक लिस्ट जारी जारी की है। जिसमें तीन नामों का ऐलान किया गया है। दरअसल, हिमचाल में 6 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं, ये सीटें कांग्रेस के बागी विधायकों के अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हो गई थीं।

कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पहली लिस्ट में घोषित किए गए तीन नामों में सुजानपुर से रंजीत सिंह राणा को, गगरेट सीट से राकेश कालिया के अलावा कुटलेहर सीट से विवेक शर्मा का नाम शामिल है।

Himachal By-Election Congress Candidates

यहां देखे लिस्ट-

वहीं हिमाचल में उपचुनाव से पहले उथल पुथल देखी जा रही है। गगरेट सीट से कांग्रेस से टिकट पर लड़ने वाले राकेश कालिया इससे पहले बीजेपी में थे, उपचुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। वहीं लाहौल स्पीति में भी लंबे समय से पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडे का नाम आगे है।

पॉलिटिकल रिपोर्ट्स में कथित रूप से दावा किया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा के मोहरों से ही मात देने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत कांग्रेस ने हमीरपुर के सुजानपुर में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह को पार्टी में शामिल कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस के अच्छे विधायकों को तोड़कर सरकार को खतरे में डाला है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कांग्रेस से लाकर नेताओं को चुनावी समर में उतार सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+