हिमाचल: भाजपा ने सौदान सिंह को बनाया मुख्य चुनाव प्रभारी, देवेंद्र सिंह राणा को किया सह प्रभारी नियुक्त

शिमला, 25 अगस्त: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होने है, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौदान सिंह को मुख्य चुनाव प्रभारी और देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। चुनावों में टिकट वितरण और अन्य मामले अब मुख्य चुनाव प्रभारी सौदान सिंह के माध्यम से ही तय होंगे।

Himachal: BJP appointed Saudan Singh as chief election in-charge

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का प्रदेश की राजनीति में दखल बढ़ा है। वह गृह मंत्री अमित शाह के करीबी है और उन्हें उत्तर भारत के प्रभारी के तौर पर तैनाती मिली है। लेकिन हिमाचल की राजनीति को देखा जाये तो उनके दखल के बाद पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना का कद घटा है। खन्ना को धूमल परिवार का करीबी माना जाता रहा है और वह पार्टी मिटिंगों में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के प्रति खासा झुकाव दिखाते नजर आते रहे है। लेकिन सौदान सिंह की नियुक्तियों और हिमाचल प्रदेश में उनकी सक्रियता से धूमल खेमे को झटका लगा है।

धूमल और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के बीच कशमकश किसी से छिपी नहीं है। लिहाजा अब आने वाले चुनावों में खन्ना के बजाये सौदान सिंह को अहम रोल मिला है। तो धूमल समर्थकों का असहज होना भी स्वाभाविक है। वैसे सौदान सिंह को जो रोल दिया गया है। वह भी पहली बार ही दिया गया है। पार्टी में आम तौर पर प्रभारी और संगठन मंत्री का अहम रोल रहा है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। भाजपा हर हाल में चुनाव जीतने के मकसद से ही ऐसे कदम उठा रही है। पार्टी के इस कदम से गुटबाजी कहां तक खत्म होती है। यह देखने वाली बात होगी, लेकिन इससे सीएम जयराम ठाकुर भी मजबूत हुये है। उनको चुनौती देने वाले राजनीतिक तौर पर कमजोर होते जा रहे हैं।

दरअसल, अब पार्टी में एक तरह से सारा खेल नड्डा के पास ही चला गया है। पार्टी टिकट वितरण से लेकर रणनीति तय करने के मामले तक सभी अहम पदों पर नड्डा अपने चहेतों को फिट कराने में कामयाब हुए है। माना जा रहा है कि पार्टी इस बार गुटबाजी को बढावा देना नहीं चाहती और इसी वजह से सभी निर्णय लिए जा रहे है। कुछ माह पहले हुए मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनावों में पार्टी को मिली करारी हार के बाद पार्टी और ज्यादा सजग हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+