हिमाचल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुड़िया हेल्पलाइन, कोटखाई गैंगरेप-मर्डर का असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में तूफान लाने वाले कोटखाई गैंगरेप मर्डर केस व मंडी के फोरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की मौत के मामले अभी तक अनसुलझे हैं। प्रदेश में नई बनी जय राम सरकार ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिये गुड़िया हेल्पलाइन की शुरुआत कर कोटखाई की पीड़िता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि दी है। इसी तरह होशियार हेल्पलाइन भी जारी की गई है। सरकार के इस कदम कर जहां सराहना हो रही है वहीं विपक्ष इसे राजनिति से जोड़कर भी देख रहा है। लिहाजा अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। सरकार का मानना है कि दोनों हेल्पलाइन प्रदेश में महिलाओं के विरूद्ध अपराध को रोकने के लिये कारगर सिद्ध होंगी।

शक्ति एप की सीएम ने की शुरुआत

शक्ति एप की सीएम ने की शुरुआत

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'शक्ति एप' की शुरुआत की है। कोई भी महिला जो संकट में हो, एप का लाल बटन दबा कर मदद ले सकती है। यह एप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) हिमाचल प्रदेश द्वारा पुलिस के लिए तैयार की गई है। राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी श्री अजय सिंह चाहन ने बताया कि एप हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है और इसके लिए इन्टरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता नहीं है।

गुड़िया और होशियार हेल्पलाइन

गुड़िया और होशियार हेल्पलाइन

उन्होंने कहा कि एप किसी भी तरह की झड़प के दौरान निकटतम पुलिस नियंत्रण कक्ष में 20 सेकेंड के भीतर सन्देश भेजेगी तथा इसमें ऑटो आडियो तथा वीडियो रिकार्डिंग भी होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गुड़िया हेल्पलाइन नम्बर 1515 तथा होशियार सिंह हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1090 की भी शुरुआत की।

कोटखाई केस से धूमिल हुई पुलिस की छवि

कोटखाई केस से धूमिल हुई पुलिस की छवि

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुड़िया तथा होशियार सिंह हेल्पलाइन के दोनों टॉल फ्री नम्बरों पर स्वयं बात की और राज्य पुलिस विभाग तथा राज्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र को इस पहल के लिए बधाई दी। ठाकुर ने कहा कि राज्य की महिलाओं की सुरक्षा तथा महिलाओं के विरूद्ध अपराध रोकने के लिए यह एक पहल है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बहुचर्चित गुड़िया बलात्कार तथा हत्या मामले में पुलिस की छवि खराब हुई है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में फिर से इस प्रकार की घटनाएं न हो।

होशियार सिंह मर्डर केस से लिया सबक

होशियार सिंह मर्डर केस से लिया सबक

मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियार हेल्पलाइन की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में विभिन्न प्रकार के माफिया से सख्ती से निपटेगी, चाहे वह नशा माफिया हो, वन या फिर खनन माफिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक माह के शासनकाल में सामाजिक सुरक्षा तथा कानून व व्यवस्था से संबद्ध तीन वायदों को पूरा किया है। पुलिस महानिदेशक श्री एस.आर. मरड़ी ने एप्स की कार्य प्रणाली का संक्षिप्त विवरण देते हुए कहा कि इनके अलावा अन्य आपातकालीन नम्बर 9459100100 वाट्सएप नम्बर और एसएमएस नम्बर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी आपातकालीन रिस्पॉन्स सिस्टम कॉल नम्बर 112 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+