PICs: पहाड़ी दरकने से बस पर आ गिरा भारी भरकम पत्थर, सोचिए कैसे बचे होंगे लोग
हादसे के समय ज्यादातर सवारियां बस के पिछले हिस्से में बैठी थीं, जिससे बच गईं। ये भाग्य ही कहेंगे कि सबकी जान बाल-बाल बच गई।
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस में बैठे करीब 18 लोग आखिर इस दुर्घटना से कैसे बचे होंगे, जरा इस बात का अंदाजा लगाइए। बस पर पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिर गया। जिससे बस के परखच्चे डड़ गए। हादसे में घायल बस यात्रियों को इलाज के लिए चंबा अस्पताल में ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक चंबा-पठानकोट नेशनल हाइवे-154 पर चंबा के पास परेल में अचानक चलती बस पर पहाड़ी दरकने से भारी भरकम पत्थर आ गिरा। हादसा इतना भयानक था कि बस (एचपी-73-3402) का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस देहरादून से चंबा आ रही थी। हादसे के समय ज्यादातर सवारियां बस के पिछले हिस्से में बैठी थीं, जिससे बच गईं।



हालांकि इस हादसे में एक युवक को मामूली चोटें लगी हैं। एचआरटीसी के कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि हादसे के समय बस में चालक और परिचालक समेत 18 लोग सफर कर रहे थे जो कि सुरक्षित हैं। गनीमत ये रही कि हादसे के समय ज्यादातर यात्री बस के पिछले भाग में बैठे हुए थे। घायल यात्री को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications