पोते ने कांच घोंपकर दादी को मार डाला, नशे के लिए मांगता था रुपए- VIDEO

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी गोहर में एक युवक ने दादी पर जानलेवा हमला किया। उसने दादी के सीने पर कांच का टुकड़ा घोंप दिया। घर पर दादी का खून बहने लगा और तड़पते हुए कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पता चला है कि, वह युवक अपनी दादी से नशे के लिए रुपए मांगता था। रक्षाबंधन के दिन इसी तरह दोनों के बीच फिर नोंक-झोंक हुई थी। वहीं, युवक ने कांच घोंपा। चीखें सुनकर युवक का बाप अपनी मां को तत्काल हॉस्पिटल ले गया। मगर, उसकी जान नहीं बच पाई। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Recommended Video

    नाती ने दादी को सीने में कांच घोंपकर मार डाला, नशे के लिए मांगता था रुपए
    पोते ने मार डाली दादी

    पोते ने मार डाली दादी

    घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गोहर, सूरम सिंह ने बताया कि, पुलिस ने हत्यारोपी युवक को पकड़ लिया है। वह करीब 20 साल का है। दादी 65 साल की थी।घरवाले कह रहे हैं कि वो अपनी दादी से नशे के लिए रुपए मांगता था। इसी तरह दोनों में रक्षाबंधन के दिन सुबह 7 बजे झगड़ा हुआ था। उस युवक ने अपने कमरे में लगे शीशे को तोड़ दिया था, जिसकी आवाज सुनकर दादी उसके कमरे में आई। फिर कमरे में दोनों में खूब नोक-झोंक हो गई। वहीं युवक ने कमरे के फर्श में पड़े कांच के टुकड़े से अपनी दादी की छाती पर वार किया।

    कमरे में फैल गया था खून

    कमरे में फैल गया था खून

    दादी ने चिल्लाते हुए अपने बेटे (आरोपी के पिता) को कमरे में बुलाया, जो उस समय घर के समीप कोई कार्य कर रहा था। जैसे ही वह कमरे में पहुंचा तो वह खून से लथपथ मां को देखकर सन्न रह गया। वह अपनी मां को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पलाल गोहर लेकर पहुंचा। वहां मौजूद चिकित्सक ने दादी को मृत घोषित कर दिया।

    एसपी मंडी ने कही यह बात

    एसपी मंडी ने कही यह बात

    पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मंडी भिजवा दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+