भारत घूमने आई इजरायली मूल की महिला पर्यटक की दूध पीने के बाद मौत
शिमला। भारत दौरे पर आई एक 25 वर्षीय ईजरायली महिला पर्यटक की आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि महिला को एक डेयरी उत्पाद पीने से अलर्जी हुई व उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी इजरायल की यह महिला पिछले कुछ दिनों से भारत भ्रमण पर थी व हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रुकी थी। मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी व उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इजरायली महिला आज सुबह धर्मशाला के पास धर्मकोट में थी। उसने वहां दूध पी लिया, जिससे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को दूध का इस कदर असर पड़ा कि उसे तुरंत एंबुलेंस से धर्मशाला अस्पताल में लाया गया। इससे पहले कि डाक्टर कोई इलाज शुरू कर पाते इससे पहले ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर के बाद धर्मशाला में रुके इजरायली पर्यटकों में हड़कंप मच गया है।
इस बीच इजरायल के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि विदेश मंत्रालय व भारत में इजरायली दूतावास पूरा प्रयास कर रहा है कि मृतक महिला को इजरायल में अंतिम संस्कार के लिये लाया जाये। धर्मशाला पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या मौत दूध पीने ही हुई है या फिर किसी दूसरे कारण से। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया जा रहा है। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद इजरायल के दूतावास के अधिकारियों को शव को सौंपा जाएगा व बाद में कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली हवाई मार्ग से शव को भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications