वैक्सीनेशन में हिमाचल ने बनाया नया रिकॉर्ड, 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगी पहली डोज

शिमला, 29 अगस्त: कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा अभी भी बरकरार है। जिस वजह से सरकार तेज रफ्तार से वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रही है। शुक्रवार को देशभर में एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर नया रिकॉर्ड भी बना था, तो वहीं अब हिमाचल से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां पर 100 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण कर दिया गया। इससे तीसरी लहर को रोकने में काफी मदद मिलेगी, क्योंकि आमतौर पर वयस्क ही सबसे ज्यादा बाहर जाते हैं।

Himachal Pradesh

मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक देने वाला पहला राज्य बन गया है। इससे ये बात साफ है कि राज्य में टीकाकरण अभियान अच्छी दिशा में जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 30 नवंबर तक राज्य के सभी वयस्कों को दूसरी खुराक भी लगा दी जाएगी। वहीं तीन दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि हिमाचल ने अपनी 95 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक लगा दी है। साथ ही ऐसा करने वाला वो पहला राज्य बन गया है।

हिमाचल में कितने मरीज?
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के हालात कंट्रोल में हैं, जहां रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या 150 के आसपास रहती है। ऐसे में राज्य में कोरोना का कुल आंकड़ा 2,13,245 हो गया है। जिसमें से 3576 की मौत हुई, जबकि 2,07,899 ठीक हो चुके हैं। इस वजह से एक्टिव केस की संख्या 1750 ही है।

एंट्री के लिए वैक्सीन या टेस्ट जरूरी
कोरोना को देखते हुए हिमाचल सरकार ने काफी सख्ती कर रखी है। जिसके तहत अगर आप दूसरे राज्य से वहां पर जाते हैं, तो आपको फुल वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। अगर आपने वैक्सीन नहीं लगवाई, तो आपको RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट ले जानी होगी। ऐसा नहीं करने पर आपको राज्य में एंट्री नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+