हिमाचल: बारिश से गिरा कच्चा मकान, पिता-पुत्र की हुई मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में खराब मौसम के चलते एक मकान गिर गया। मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

father son died due to house roof collapse in kangra

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के शाहपुर में चंबा जिला की सीमा से सटे गोला पंचायत में भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया। मकान गिरने तीन लोग उसमें दब गए, जिसमें पिता और पुत्र की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतकों की पहचान विहोरा निवासी सुफल तथा चैन सिंह के रूप में हुई है, जबकि सत्या देवी घायल हुई है। यह कच्चा मकान पशुओं के लिए बनाया गया था, जहां पशुओं की देखभाल के लिए ही दोनों ठहरे हुए थे कि अचानक यह मकान गिर गया। घायल महिला को सिविल अस्पताल शाहपुर में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर घटनास्थल पहुंचे। नायब तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर ने अस्पताल पहुंच कर घायल महिला का हाल जाना तथा उसे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+