महिलाओं के हित में जारी FAKE मैसेज वाट्सएप पर वायरल, पंजाब पुलिस ने कहा - फॉरवर्ड न करें
शिमला। पंजाब पुलिस के हवाले से इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक मैसेज पुलिस के लिये सिरदर्द साबित हो रहा है। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा की इसमें बाकायदा तस्वीर लगी है व इसे वाट्सएप पर खूब भेजा जा रहा है। पंजाब पुलिस ने इस झूठे मैसेज को आगे फॉरवर्ड न करने की अपील की है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस मैसेज में अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक नंबर जारी किया गया है। मैसेज में कहा गया है कि अगर आप रात में ऑटो या टैक्सी में सफर कर रही हैं तो उसका नंबर 9969777888 पर एस.एम.एस. कर दें। इसके बाद फोन पर तत्काल एक्नॉलेजमेंट का मैसेज आएगा और जी.पी.आर.एस के जरिए वाहन पर नजर रखी जाएगी। इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा वायरल करने के लिए कहा गया है।

लेकिन इस मैसेज की सच्चाई यह है कि यह डीजीपी आफिस ने नहीं बल्कि किसी शरारती तत्त्व की करतूत है व यह मैसेज फेक है। इस मैसेज पर पंजाब पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे फर्जी बताते हुये पंजाब पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर पर लिखा है कि विभाग के ध्यान में आया है कि डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा की तस्वीर के साथ एक मैसेज भेजा जा रहा है। इसमें जरूरत पड़ने पर एक नंबर पर कॉल या मैसेज करने को कहा गया है। यह झूठा मैसेज है। इसमें दिया गया नंबर भी गलत है। कृपया इस मैसेज को आगे न भेजे न ही इस पर लिखी किसी बात पर विश्वास करें।












Click it and Unblock the Notifications