आमने-सामने धूमल और जय राम समर्थक, CM पद के लिए BJP में विरोध
इस दौरान दोनों तरफ से पीटरहॉफ में जमकर नारेबाजी हुई, जिसके चलते यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा में घमासान मचा है तो प्रेम कुमार धूमल की हार के बावजूद धूमल खेमा जय राम ठाकुर की राहों में हर मुमकिन रोड़े अटकाने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही अटकलें लगनी शुरू हुई कि जय राम ठाकुर 25 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं और धूमल नकारा जा चुका है, धूमल समर्थकों में गुस्सा फूट पड़ा। शिमला के पीटरहॉफ में केंद्रिय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर के पहुंचते ही माहौल तनावपू्र्ण हो गया। यहां जयराम ठाकुर के समर्थकों ने धूमल के खिलाफ हल्ला बोल दिया गया। पार्टी धूमल के दवाब की राजनीति के आगे घुटने न टेके इसके लिए जयराम समर्थकों ने दो टूक कहा कि अगर हारे हुए नेता को सीएम बनाते हो तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को भी मंत्री पद दे दो।


बहरहाल, गुरुवार शाम को शिमला में प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों के सामने धूमल के साथ-साथ जयराम के भी खूब नारे लगे। इससे पहले धूमल के पीटरहॉफ पहुंचते ही उनके समर्थन में नारेबाजी का दौर शुरू हो गया और उन्हें सीएम बनाने के नारे लगने शुरू हो गए। धूमल के समर्थन में नारे लगने के बाद जयराम समर्थकों ने आगे बढ़ते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी का ये दौर पार्टी पर्यवेक्षकों के कमरे तक रहा। वहीं, जयराम समर्थक मोदी के नारे लगाते दिखे। इस दौरान दोनों तरफ से पीटरहॉफ में जमकर नारेबाजी हुई, जिसके चलते यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन माहौल में गरमाहट बराबर बनी रही।

इस बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल का अगला सीएम प्रेम कुमार धूमल को बनाए जाने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि जो नेता चुनाव हार गया हो, वो भला मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है। उन्होंने कहा कि अब जो उनका नेता चुना जाएगा, उसे वे बधाई देंगे। उन्होंने कहा कि अब देखना होगा विपक्ष कैसे बल्लेबाजी करेगा? बीजेपी सीएम उम्मीदवार धूमल चुनाव हार गए हैं लेकिन कई विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। उनके लिए अपनी सीट खाली तक करने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी हाईकमान ने अभी तक उन्हें सीएम बनाने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं। अब वीरभद्र ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति चुनाव हार गया है, वो कैसे सीएम बन सख्त हैं। उधर वीरभद्र विपक्ष की भूमिका निभाने को लेकर भी तैयार बैठे हैं और उन्होंने कहा कि अब देखना है वो कैसे बल्लेबजी करते हैं?
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications