Himachal Earthquake: 4.4 रिक्टर स्केल की तीव्रता के भूकंप ने हिमाचल को हिलाया, केंद्र जमीन से 10 KM नीचे

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह मंडी क्षेत्र में भी भूकंप का हल्का झटका आया है। उनका कहना था कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप मात्रा 4.4 आंकी गई। हालांकि अभी तक जानमाल की कोई जानकारी नहीं है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप का ये झटका सुबह करीब 8 बजकर 7 मिनट पर आया। इसका केंद्र मंडी में था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप आने का जैसे ही लोगों को पता चला, लोग अपने घरों से बाहर आ गए और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में कुल्लू और मंडी जिले की सिराज घाटी रही, करसोग का इलाका भी इस भूकंप से अफरातफरी का शिकार रहा। जिससे लोगों में दहशत का महौल है। मंडी जिला प्रशासन ने बताया है कि अभी तक भूंकप से किसी भी प्रकार के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह मंडी क्षेत्र में भी भूकंप का हल्का झटका आया है। उनका कहना था कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप मात्रा 4.4 आंकी गई। हालांकि अभी तक जानमाल की कोई जानकारी नहीं है।

Himachal Earthquake
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+