हिमाचल में भूकंप से फैली दहशत, लोग घर से बाहर भागने लगे
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भूंकप आने की वजह से लोगों में दहशत फैल गई। हलांकि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। रिक्टर पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 3.0 जीरो मापी गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए तो लोग बाहर की ओर दौड़ पड़े। खासकर चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा में भूंकप महसूस किया गया। अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले 10 मई को भी शिमला, चंबा, ऊना, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर सहित अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप से ऐसे बचें
अगर आप गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हों तो उसे फौरन रोक लें। वाहन चला रहे हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें। भूकंप के दौरान आपको लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं। इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा। टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे छिप जाएं। किसी मजबूत दीवार, खंभे से सटकर सिर, हाथ आदि को किसी मजबूत चीज से ढंककर बैठ जाएं। भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं। बड़ी इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों से दूर रहें।












Click it and Unblock the Notifications