बस के नीचे चार घंटे तक मृत पड़ी रही छात्रा, गुस्साए लोगों ने किया बवाल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में ज्वालामुखी से सटे खुंडियां में आज एक स्कूली छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साये लोगों ने बस को रोककर उसमें तोड़फोड़ की जिससे वहां इलाके में महौल तनावपूर्ण बन गया। सड़क यातायात भी लोगों ने रोक दिया।

छात्रा को कुचलने के बाद ड्राइवर फरार

छात्रा को कुचलने के बाद ड्राइवर फरार

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को खुंडियां में पालमपुर सड़क मार्ग पर एक प्राइवेट बस ने छह साल की स्कूली छात्रा को कुचल डाला जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। छात्रा को बस के नीचे कराहता छोड़ बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक छात्रा का नाम सिमरन था जो नाहलियां निवासी रवि कुमार की पुत्री है। सिमरन अपने स्कूल आदर्श विद्यामंदिर लाहड़ू खुंडियां जा रही थी।

बस हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

बस हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

बच्ची के निजी बस के नीचे आने से पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है। वहीं घटनास्थल पर लोगों को जमावड़ा लगा हुआ है। गुस्साये लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए और सभी टायरों की हवा निकाल दी। जिससे सड़त यातायात कई घंटे तक प्रभावित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की व स्कूली छात्रा का शव करीब चार घंटे तक बस के नीचे रहा। घटनास्थल पर डीएसपी पहुंचे।

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

इस घटना के बाद ज्वालामुखी-पालमपुर रोड पर जाम लगा है। बच्ची के अभिभावक बस मालिक और चालक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। उनकी एसडीएम को भी बुलाने की मांग है। चार घंटे से बच्ची का शव बस के नीचे पड़े रहने और बच्ची की मौत हो जाने के बाद यहां के स्थानीय लोगों गुस्साए हुए हैं। लोगों ने खुंडियां बाजार को बंद करके जाम लगा दिया है। गुस्साये लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हलांकि पुलिस जाम को खुलवाने की कोशिश कर रही है। लोग अपनी बात पर अड़े हुए हैं। डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि लोगों की मांग मान ली है और बस मालिक को भी बुलाया जा रहा है। मृतका की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए टीएमसी (टांडा) ले जाया जा रहा है। हालांकि अब स्थिति काबू में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+