Dharamshala Boy Amit : जानिए कौन है धर्मशाला में 'मास्क कहां है' पूछने वाला बच्चा, जो रातोंरात बना सेलिब्रिटी
मनाली, 08 जुलाई : कोरोना संक्रमण के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में एक बच्चा, जिसकी उम्र महज पांच साल है वह सभी को मास्क लगाने की सीख दे रहा था। बच्चा हाथ में डंडा लेकर चेक कर रहा था कि किसने मास्क लगाया है और किसने नहीं। लोगों से पूछ भी रखा था, 'आपका मास्क कहां?' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं कौन है यह बच्चा, जो अब सेलिब्रिटी बन चुका है।
Recommended Video

पहाड़ी इलाकों में पहुंच रहे पर्यटक, बरत रहे लापरवाही
कोरोना वायरस का संक्रमण अभी थोड़ा ही कम हुआ है और लोगों ने लापरवाही बरतना शुरू कर दिया। छुट्टियां मनाने के लिए लोग पहाड़ी इलाके का रुख कर रहे हैं। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के मनाली, धर्मशाला की बेहद हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं। सैकड़ों की संख्या में पर्यटक मनाली और धर्मशाला की सड़कों पर सैर-सपाटा करते दिखे। इस दौरान कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। लोगों ने मुंह पर मास्क तक नहीं लगाया था।

बच्चे ने लोगों से पूछा 'मास्क कहां है', वीडियो वायरल
इस बीच धर्मशाला की एक सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, इस वीडियो मे पांच साल का अमित सबको मास्क लगाने के लिए अपील करता हुआ दिखा। बच्चा बेहद गरीब है और उसने चप्पल तक नहीं पहनी हुई है, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सजग है और लोगों से मास्क पहनने की अपील करता रहा। अब पुलिस ने बच्चे को ढूंढकर उसके काम की सराहना की है।

धर्मशाला का सेलिब्रेटी बना अमित, हिमाचल पुलिस ने किया सलाम
हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारी हिमांशु मिश्रा ने ट्वीटर पर बच्चे की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बताया कि यह बच्चा मैक्लोडगंज, धर्मशाला का सेलिब्रेटी है, जिसका यूनिक स्टाइल में सैलानियों से 'मास्क कहां है' पूछने का वीडियो वायरल हो गया था। मास्टर अमित कुमार 5 साल का है, जिसके माता-पिता गुब्बारे बेचते हैं। सलाम! जय हिंद!'












Click it and Unblock the Notifications