Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल लोक सेवा आयोग के चेयरमैन और 3 सदस्यों की नियुक्ती पर विवाद, कांग्रेस ने भी उठाया सवाल

हिमाचल लोक सेवा आयोग के चेयरमैन और 3 सदस्यों की नियुक्ती पर विवाद, कांग्रेस ने भी उठाया सवाल

शिमला, 18 अगस्त: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद और तीन सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह फिलहाल टल गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अपनाये गए तौर तरीकों पर आरटीआई कार्यकर्ता देवाशीष भट्टाचार्य ने आपत्ति जताई थी। तो वहीं, कांग्रेस ने भी इस तैनाती का विरोध किया था और सवाल उठाए थे। इस मामले में भारी विरोध को देखते हुए राजभवन ने जयराम सरकार से जवाब तलब किया है।

Controversy over the appointment of chairman and 3 members of Himachal Public Service Commission

बता दें कि हिमाचल सरकार ने लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के तौर पर पूर्व में पत्रकार रहीं, रचना गुप्ता की नियुक्ति की है। रचना गुप्ता आयोग की वरिष्ठ सदस्य रही हैं। अब उनका सदस्य के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिसके बाद उन्हें यह नई नियुक्ति मिली है। बीती शाम ही उनकी नियुक्ति की अधिसूचना मुख्य सचिव आर डी धीमान की ओर से जारी की गई थी। उनके साथ सरकार ने निदेशक विजिलेंस आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा, धर्मशाला से कर्नल राजेश शर्मा और चौपाल से डॉ. ओपी शर्मा को आयोग का सदस्य भी बनाया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद और तीनों नए सदस्यों को आज ही प्रदेश के राज्यपाल की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जानी थी। लेकिन एन मौके पर शपथ ग्रहण समारोह को टाल दिया गया। शपथ ग्रहण समारोह को टालने के पीछे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की व्यस्तता का हवाला दिया गया है। हालांकि, इन नियुक्तियों पर विवाद भी हो रहा है। आरटीआई एक्टिविस्ट देवाशीष भट्टाचार्य ने आरोप लगाया था कि सरकार लोक सेवा आयोग की नियुक्ति में नियमों का पालन नहीं कर रही है। न ही पारदर्शी तरीके अपना रही है।

उन्होंने बताया कि जिस तरीके से शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले सरकार ने अध्यक्ष की नियुक्ति की नोटिफिकेशन जारी की, वह अपने आप में कई सवाल खडे करती है। उन्होंने बताया कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना का मामला है। लिहाजा वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। वहीं, चेयरमैन और 3 सदस्यों की तैनाती पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख नरेश चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीए जयराम ठाकुर से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर बीती शाम 6 बजे चेयरमैन और सदस्य की तैनाती के आदेश और सुबह 8.30 बजे शपथ क्यों रखी गई? इसके पीछे सरकार की मंशा क्या थी?

वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। अल्का लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हिमाचल में भाजपा आगामी चुनावों में अपनी हार को देखते हुए जाते-जाते अपने चहेतों में रेवड़ियां बांटने लगी हैं। विवादों में घिरने के बाद शपथ ग्र्रहण को टालने के बहाने खोजे जा रहे हैं। अल्का ने कहा कि रचना गुप्ता की नियुक्ति को लेकर भाजपा के भीतर भी मुख्यमंत्री के खिलाफ सवाल उठने लगे हैं, मामला पीएम तक पहुंचा है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+