Rajya Sabha Election में हार की मुख्यमंत्री सुक्खू पर गिरेगी गाज! बदले जा सकते हैं हिमाचल सीएम
Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu: राज्यसभा चुनाव के परिणामों (Rajya Sabha Election Results) में कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा झटका लगा है। पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी राज्यसभा में अपने उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को नहीं जिता पाई। ऐसे में खबर मिल रही है कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गाज गिर सकती है।
सूत्रों के हवाले के खबर है कि सुक्खू को बदलकर किसी और को सीएम बनाने की नाराज विधायकों को मांग पर कांग्रेस आलाकमान लगभग सहमत हो चुका है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं।

डीके शिवकुमार-भूपेंद्र सिंह हुड्डा आब्जर्वर नियुक्त
कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ चुकी है। हालातों को देखते हुए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। डीके शिवकुमार के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने आब्जर्वर नियुक्त किया। जो कि बुधवार को पहुंचेंगे।
कांग्रेस सूत्र के अनुसार भूपिंदर सिंह हुड्डा और डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायकों से बात करेंगे और पार्टी हाईकमान को एक रिपोर्ट भेजेंगे।
बीजेपी कर सकती है फ्लोर टेस्ट की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बराबर-बराबर वोट मिलने के बाद बीजेपी सक्खू सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से मिलने के लिए सुबह का समय मांगा है। इस दौरान बीजेपी विधायक दल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।
बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पास बहुमत था और बीजेपी जीत से कोसो दूर थी, लेकिन भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस के छह विधायकों की क्रॉस वोटिंग का सीधा फायदा भाजपा को मिला, जबकि तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन कांग्रेस का नहीं मिला।
किस्मत से भी हारी कांग्रेस
हालांकि वोटों की बात करें तो दो उम्मीदवारों को बराबर-बराबर 34-34 वोट मिले, जिसके बाद हार जीत का फैसला पर्ची से किया गया और पर्ची का फैसले भी बीजेपी के पक्ष में आया।
अविश्वास प्रस्ताव पर सुक्खू का बयान
वहीं बीजेपी द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "जब विधानसभा सत्र चलेगा तो हम देखेंगे। जो लोग गए हैं उनके परिवार के लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? तो अगर परिवार उनसे पूछ रहे हैं, तो शायद उनमें से कुछ लोग 'घर वापसी' के बारे में सोचेंगे।'
जीत के बाद भाजपा उम्मीदवार का बयान
भाजपा नेता हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद सुक्खू सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कहा कि ये जीत बीजेपी की जीत है और सुक्खू सरकार की नाकामियों की हार है। इतनी जल्दी सरकार का ग्राफ गिर जा तो ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ये जो क्रॉस वोटिंग हुई है उन्होंने बता के किया है कि वो उनकी सरकार से नाराज हैं।












Click it and Unblock the Notifications