हिमाचल कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, कुलदीप राठौर को हटा सकता है आलाकमान

शिमला, 15 अप्रैल। भले ही प्रदेश की राजनीति में इन दिनों विपक्षी दल कांग्रेस में नये अध्यक्ष की जल्द ताजपोशी को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाया है। पडोसी प्रदेश पंजाब व उत्तराखंड में मिली हार के बाद , कहा जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव कर आलाकमान करेगा। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा कुलदीप राठौर का हटना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन राठौर आसानी से पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हालांकि पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला व सह प्रभारी लगातार पार्टी नेताओं से मंथन कर भावी रणनीति तय करने में जुटे हैं।

Congress may change Himachal party president

हिमाचल में आप की दस्तक से कांग्रेस चिंतित
करीब छह माह बाद प्रदेश में चुनाव होने जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश कांग्रेस चुनावी साल में कई गुटों में बंटी हैं। और चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी दस्तक दे चुकी है। जिससे कांग्रेस आलाकमान खासा चिंतित हैं। प्रदेश में नये अध्यक्ष को लेकर चल रही लाबिंग के बीच इस पद को हासिल करने के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। यही वजह है कि इन दिनों शिमला से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और अन्य सहित हिमाचल कांग्रेस के कुल 21 नेताओं ने पिछले दिनों नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक हो चुकी है । यह बैठक डेढ़ घंटे तक चली। जिसमें प्रदेश के नेताओं ने राज्य पार्टी संगठन में बदलाव का अनुरोध करने के अलावा विभिन्न चुनाव समितियों के गठन पर जल्द निर्णय लेने की भी मांग की है। कुछ नेताओं ने प्रदेश में नए संगठन प्रमुख की मांग की है। वहीं , पार्टी के तीन कार्यकारी अध्यक्षों के अलावा एक उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की भी मांग की जा रही है।

कुलदीप राठौर कर रहे दावा- नहीं होगा बदलाव
लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने दावा कर रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में पार्टी में कोई भी बदलाव नहीं होगा। उन्होंने पंजाब का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस गलती नहीं दोहराएगी। खास बात है कि हाल ही में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि पार्टी आलाकमान संगठन में बड़े बदलाव कर सकता है। व इसकी घोषणा जल्द होगी। राठौर का मानना है कि विधानसभा चुनावों के आगे बढ़ने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान पंजाब में की हुई गलती नहीं दोहराएगा। पंजाब में कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ था। सत्ता संभाल रही कांग्रेस को राज्य में 117 में से केवल 18 सीटें ही मिल सकी थी। जबकि, आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी।

शिमला नगर निगम चुनाव जीतेगी कांग्रेस: कुलदीप राठौर
कुछ दिन पहले, सोनिया गांधी और हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई थी। राठौर ने पार्टी में बदलावों की खबरों को लेकर कहा, 'बीते तीन सालों में कांग्रेस ने जमीन पर काम किया है, जिसका परिणाम यह रहा कि पार्टी ने सभी चारों उपचुनाव जीते हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस टीम ने सोलन और पालमपुर नगर निगम चुनाव और लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की है, वह नहीं बदली जाएगी। कांग्रेस छोड़कर आप में जाने वालों पर उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन इतना महत्वकांक्षी होना सही नहीं है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर शिमला जिले को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए। राठौर ने कहा कि कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनाव जीतेगी और राजधानी का गौरव दोबारा स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इस बात में संदेह नहीं है कि कांग्रेस ने हाल के चुनाव में खराब प्रदर्शन किया। लेकिन सच्चाई यह है कि पार्टी देश के अखंडता और धर्मनिरपेक्षता पर कायम है।

पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उठाए सवाल
उधर, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का मानना है कि कि हमें पार्टी में कुछ व्यापक बदलाव करने और आवश्यक सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष राठौर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये कहा कि, पार्टी के पदाधिकारी हैं, जो कभी भी पार्टी की विचारधारा और आत्मा से संबंधित नहीं थे। मुझे लगता है कि आलाकमान पार्टी के ढांचे में बदलाव लाने के तौर-तरीकों पर काम कर रहा है। यह बहुत जल्द ही पता चल जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री प्रमुख दावेदार है। लेकिन अंदरखाते राम लाल ठाकुर, आशा कुमारी , कौल सिंह ठाकुर भी दावेदारी जता रहे हैं। मौजूदा अध्यक्ष राठौर मंडी की सांसद एवं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के समर्थन के साथ अपने पद को बरकरार रखना चाह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+