हिमाचल प्रदेश: शिमला में कल होगी कांग्रेस के विधायक दल की बैठक, CM के चेहरे का होगा फैसला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। ऐसे में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए, इसको लेकर शिमला में कल विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी को यहां कुल 40 सीटों पर जीत मिली है। इस हिसाब से कांग्रेस बहुत की सरकार बनाएगी। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला नहीं हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी की तरफ से शुक्रवार को सभी जीते हुए विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा, इसका फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा भी शामिल होंगे।
भाजपा को मिली सिर्फ 25 सीटों पर जीत
सत्तारूढ़ भाजपा को भाजपा को राज्य में सिर्फ 25 सीटों पर जीत नसीब हुई है। ऐसे में प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का ट्रेंड बरकरार रहा है। राज्य की 68 में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है।
प्रियंका गांधी को दिया जीत का श्रेय
कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य में जीत का श्रेय पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रचार अभियान को दिया है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने कई रैलियों के साथ हिमाचल प्रदेश में प्रचार किया था। साथ ही वह कई चुनावी रणनीतियों में भी शामिल रहीं थीं। बता दें कि प्रचार की कमान संभालते हुए यह प्रियंका गांधी की यह पहली जीत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से इस सफर की शुरुआत की थी। लेकिन वहां पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
कांग्रेस को गुजरात में मिली है बड़ी हार
गुजरात में कांग्रेस को बुरी हार मिली है। पार्टी वहां सिर्फ 20 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। इसकी वजह से उसे वहां पर नेता प्रतिपक्ष का पद भी गंवाना पड़ सकता है। वहीं, भाजपा की बात करें तो पार्टी को यहां पर ऐतिहासिक जीत मिली है। राज्य में भाजपा 156 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रही है।
ये भी पढ़ें- Assembly Elections 2022: क्षत्रप मजबूत होंगे तभी कांग्रेस भाजपा टिकेंगी












Click it and Unblock the Notifications