नाराज विक्रमादित्य सिंह को आलाकमान की दो टूक, हिमाचल में CM बदलने की कोई संभावना नहीं: सूत्र

Himachal Pradesh News: राज्यसभा चुनाव के बाद पनपी हिमाचल सरकार पर संकट की स्थिति के बाद एक खेमा लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रह है। पूर्व सीएम वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर सनसनी फैलाई, लेकिन इसका कोई असर अब कांग्रेस आलाकमान पर होता नहीं दिखाई दे रहा है।

हिमाचल प्रदेश में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच दिल्ली पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस नेतृत्व से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक आलाकमान ने साफ कहा कि हिमाचल सरकार में फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल नहीं उठता।

Vikramaditya Singh

दिल्ली में विक्रमादित्य सिंह की बैठक

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव तक सीएम बदलने की कोई संभावना नहीं है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विक्रमादित्य सिंह, जिन्होंने दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की, उनको दो टूक कहा गया कि फिलहाल हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल ही नहीं है।

हिमाचल प्रदेश के असंतुष्ट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को नेतृत्व ने बताया कि जल्द ही कोई बदलाव नहीं होगा और सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली मीटिंग

बता दें कि 3 मार्च को विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि बैठक डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली। सूत्रों ने बताया कि आलाकमान ने कांग्रेस विधायकों द्वारा उठाई गई शिकायतों को देखते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू को पार्टी संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिया है।

यह बैठक विक्रमादित्य सिंह और उनकी मां प्रतिभा सिंह, जो हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इकाई की प्रमुख हैं, द्वारा राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह अयोग्य कांग्रेस विधायकों को समर्थन देने के बाद हुई है।

इस्तीफा देकर मचाई थी कांग्रेस में खलबली

पिछले हफ्ते विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में खलबली मचा दी थी, उन्होंने आरोप लगाया था कि सुखविंदर सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें और उनके अपने विधायकों को "अपमानित" किया था।

वहीं 2 मार्च को विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक प्रोफाइल बायो से 'हिमाचल प्रदेश के मंत्री' को हटा दिया, इसकी जगह 'हिमाचल का सेवक' लिखा, जिससे पार्टी के भीतर उनके भविष्य के बारे में अटकलें शुरू हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+