हिमाचल प्रदेश सीएम सुक्‍खू और उनके मंत्री 2 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी और टीए-डीए, जानिए क्‍यों?

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को ऐलान किया है कि अगले दो महीने तक वो और उनकी कैबिनेट के मंत्री ना तो अपनी सैलरी लेंगे और ना ही टीए-डीए का एक भी पैसा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का प्रतिनिधित्‍व कर रहे सीएम सुक्‍खू ने बताया कि गुरुवार को हमने कैबिनेट की बैठक की जिसमें सभी सदस्‍यों ने चर्चा की जिसके बाद ये फैसला लिया है कि हम सभी दो महीने तक ना सैलरी लेंगे और ना ही कोई टीए-डीए। आइए जानते हैं आखिर इस निर्णय के पीछे हिमाचल सरकार की क्‍या मंशा है?

Sukhwinder Singh Sukhu

दरअसल, हिमाचल प्रदेश की अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाने के लिए सीएम सुक्‍खू और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने अपनी सैलरी का त्‍याग करके राज्‍य को आर्थिक लाभ पहुंचाने में ये योगदान देने का निर्णय किया है।

गुरुवार को सीएम सुक्‍खू ने बताया कि कैबिनेट के सभी सदस्यों ने फैसला लिया कि जब तक आने वाले समय में राज्य में अच्छे सुधार नहीं दिखते, तब तक हम 2 महीने तक न तो वेतन लेंगे, न ही टीए, न ही डीए। उन्‍होंने कहा यह सिर्फ एक छोटी राशि है, लेकिन यह एक प्रतीकात्मक राशि है।

मुख्यमंत्री ने कहा इसके पीछे उद्देश्य एक उदाहरण स्थापित करना और राज्य की वित्तीय हालत सुधारने के लिए प्रतिबद्धता दिखाना है।

इसके अलावा, सीएम सुक्खू ने सभी विधानसभा सदस्यों (विधायकों) से भी यह अनुरोध किया है कि वे भी ऐसा ही करें। इस सामूहिक प्रयास का उद्देश्य राज्य की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए एकता और समर्पण प्रदर्शित करना है।

यह निर्णय हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को प्रबंधित करने और सुधारने की दिशा में एक कदम है। अपने वेतन और भत्ते त्यागकर, कैबिनेट के सदस्य अन्य सरकारी अधिकारियों और नागरिकों को इस उद्देश्य के लिए योगदान करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+