Himachal Cloud Burst: कुल्लू, मंडी, शिमला और चंबा में छह जगह बादल फटा, मची भयंकर तबाही, 4 की मौत, 52 लापता
Himachal Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में बुधवार की रात छह जगहों पर बादल फटने के बाद चार जिलों में भयंकर तबाही मची है। हिमाचल के कुल्लू, मंडी, शिमला और चंबा में बीती रात बादल फटे जिनमें अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। और 52 लोगों के लापता होने की खबर है।
हिमाचल में एक ही दिन में छह जगह बादल फटने की घटना पहले कभी नहीं हुई। बादल फटने की घटना के कारण कुल्लू, मंडी, शिमला और चंबा के कई गांव तबाह हो गए हैं लोगों के घर पानी में बह गए । कई परिवारों के लापता अपनों की तलाश कर रहे हैं।
शिमला जिले के रामपुर के झाकड़ी समेत अन्य गांव में तबाही मच गई, जिसके 27 घरों में से कुछ बह गए और अन्य मलबे में दब गए। है और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।

बादल फटने के बाद हुई तेज बारिश के कारण समेज गांव का नाला भर गया जिसके कारण ये तबाही मची। यहां के 36 लोगों के लापता होने की सूचना है। प्रभावित क्षेत्रों में टीमों का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। समेज में छह मेगावाट क्षमता वाली एसेंट हाइड्रो परियोजना को नुकसान पहुंचा है।
वहींं शिमला जिले के ही गानवी गांव में चार घर और दो पुल बह गए, लेकिन वहां के लोग सुरक्षित हैं और मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजबन गांव में बादल फटने से सात लोग लापता हो गए हैं।
कुल्लू में एक ही परिवार के पांच सदस्य हैं लापता
इसके अलावा हिमाचल का मशहूर पर्यटन स्थल कुल्लू के निरमंड और मलाणा में बादल फटने के कारण भयंकर तबाही मची है। निरमंड के बागीपुल में सात लोग और केदास में तीन लोग बाढ़ के पानी के कारण लापता हो गए। बागीपुल में लापता लोगों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। बागीपुल और केदास में सोलह घर क्षतिग्रस्त हो गए, कई वाहन मलबे में दब गए।
नदियों का बढ़ा जल स्तर, मची तबाही
मणिकरण घाटी के मलाना में एक बिजली परियोजना का बांध टूट गया, जिससे एक मंदिर और कई घर बह गए। पार्वती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण मणिकरण में एक सब्जी मंडी की इमारत तबाह हो गई। वहीं ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को काफी नुकसान पहुंचा, जिसके कारण राजमार्ग बंद करना पड़ा है।
लोगों को बचाने में जुटी एनडीआरएफ की टीमें
एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने जानकारी दी कि एनडीआरएफ की करीब 14 टीमें त्रासदी वाले क्षेत्रों में तैनात की गई है। हिमाचल के मंडी में विशेष टीमें भेजी गई हैं और कुल्लू में भी बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया रामपुर में अब तक छह लोगों को बचाया जा चुका है।
#WATCH | Kullu, Himachal Pradesh: The water level in River Parvati increases after the Malana region in Manikaran valley witnesses cloudburst.
Chief Parliamentary Secretary Sunder Singh Thakur present at the spot to inspect the affected area. pic.twitter.com/XbipjWhsKm
— ANI (@ANI) August 1, 2024












Click it and Unblock the Notifications