कोटखाई गैंपरेप: CBI ने शुरू की जांच, सूरज की पत्नी से की मुलाकात
कोटखाई में स्कूली छात्रा से गैंगरेप मर्डर और एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों का अनुसरण करते हुये शुक्रवार शाम सीबीआई का एक विशेष जांच दल शिमला पहुंचा।
शिमला। कोटखाई में स्कूली छात्रा से गैंगरेप मर्डर और एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों का अनुसरण करते हुये शुक्रवार शाम सीबीआई का एक विशेष जांच दल शिमला पहुंचा। सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

सूरज की पत्नी से मिली CBI
मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने कोटखाई की सोलह वर्षीय स्कूली छात्रा के गैंगरेप व मर्डर के साथ एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की दो टीमें यहां पहुंची हैं। एक टीम अभी शिमला में है जबकि दूसरी ठीम कोटखाई में कुछ देर पहले पहुंच चुकी है और उसने अपना काम शुरू कर दिया है। कोटखाई पहुंची टीम ने सबसे पहले बुधवार को पुलिस हिरासत में मारे गये नेपाली सूरज की पत्नी से मुलाकात की व उससे पूरा ब्यौरा हासिल किया। सूरज की पत्नी ममता को ठियोग शिफ्ट किया जा रहा है। उसकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। सूरज सिंह इस मामले में हिरासत में लिये गए छह आरोपियों में से एक था। पुलिस हिरासत में उस दूसरे आरोपी राजू ने कोटखाई थाना के अंदर मौत के घाट उतार दिया था।

हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
बता दें कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 19 मई को अपने आदेशों में कोटखाई गैंगरेप मर्डर मामले की जांच सीबीआई के सुपुर्द करने के आदेश दिये थे। अदालत ने सीबीआई को सारे मामले का रिकार्ड सौंपने के लिये एसआईटी के गठन का भी आदेश दिया। कहा कि एसपी रैंक के अधिकारी एसआईटी के चीफ होंगे। सीबीआई को दो दिन में कोटखाई मामले की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया गया। जांच एजेंसी साथ साथ पुलिस लॉकअप में एक आरोपी की हत्या के मामले की जांच भी करेगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने आज यह आदेश दिए।

पुलिस ने बंद की जांच
इससे पहले कोटखाई मामले की जांच सीबीआई के सपुर्द किये जाने से पहले पुलिस ने अपनी जांच बंद कर दी । चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले से जुड़े सभी तथ्य तैयार कर लिए हैं अब सारे दस्तावेज पुलिस प्रशासन को सीबीआई के सपुर्द करने हैं। वहीं पुलिस ने चुप्पी साध ली है और अधिकारिक तौर पर कोई भी पुलिस अफसर इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है। केवल पुलिस प्रशासन यह कह रहा है कि उन्होंने जांच बंद कर दी है अब सीबीआई ही मामले को देखेगी वहीं आरोपियों से भी पूछताछ करेगी।












Click it and Unblock the Notifications