अचानक शिमला पहुंचे Anupam Kher ने मां को दिया Surprise, भावुक हुई मां ने लगाया गले फिर कुछ यूं डांटा

अचानक शिमला पहुंचे Anupam Kher ने मां को दिया Surprise, भावुक हुई मां ने लगाया गले फिर कुछ यूं डांटा

शिमला, 19 अगस्त: बिना किसी पूर्व सूचना के बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर तीन महीने बाद अपनी मां दुलारी से मिलने मुंबई से अचानक शिमला पहुंच गए। उनका मकसद अपनी मां दुलारी को सरप्राइज देना था, लेकिन मां को उनकी यह कोशिश कुछ खास पसंद नहीं आईं। हालांकि, वो अनुपम खेर को अपने सामने देखकर भावुक हो गई और उन्हें 'बेवकूफ' बोलने से भी नहीं चूकी। इस पूरे घटना क्रम का एक वीडियो अनुपम खेर ने ट्वीट किया है।

अनुपम खेर ने वीडियो किया ट्वीट

अनुपम खेर ने वीडियो किया ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर पर अपनी मां दुलारी से मुलाकात का यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'आज मुंबई से शिमला आया तीन महीने बाद माँ से मिलने। मेरे Surprise देने की कोशिश मॉ को ज़्यादा अच्छी नहीं लगी। She got very emotional. पर मुझे "बेवक़ूफ़" बोलने से नहीं चूकी! बहुत अच्छा लगा दुलारी को मिलने के और गले लगाके। सच है माँ, माँ ही होती है!'

अनुपम खेर की मां ने लगाई डांट

वीडियो में अनुपम खेर बताते है कि वो तीन महीने बाद शिमला पहुंचे। जैसे ही अनुपम खेर अपने भाई के साथ अपनी मां के सामने पहुंचते है मां उन्हें देखने के बाद दूसरी तरफ चेहरा कर लेते है। इस दौरान अनुपम खेर बोलते है मां कहा जा रही हो। दुलारी मां उन्हें प्यार से डांट लगाते हुए कहती है कि सुबह बात कर तेरे से, सुबह क्यों नहीं बताया कि मैं आ रहा हूं। जिसके बाद अनुपम खेर अपनी मां को गले लगा लेते है। अनुपम खेर कहते हैं कि कश्मीरी में गाली मत दो। अनुपम खेर कहते हैं कि आपकी याद आ रही थी तो आज ही आ गया। वह कहती हैं कि बताना था न मैं आ रहा हूं, दिल कितना जोर से धड़क रहा है।

21 अगस्त पूर्व छात्र संघ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

21 अगस्त पूर्व छात्र संघ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

अनुपम खेर 21 अगस्त को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले पूर्व छात्रों के समागम को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में अनुपम खेर के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी भाग लेने जा रहे हैं। समारोह में यहां शिक्षा हासिल कर चुके पूर्व छात्र आमंत्रित किए गए हैं। अनुपम खेर इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए हैं। अनुपम खेर मुंबई से चंडीगढ़ हवाई मार्ग से आए और वहां से सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे हैं।

अनुपम खेर का शिमला से है गहरा नाता

अनुपम खेर का शिमला से है गहरा नाता

अभिनेता अनुपम खेर का शिमला से गहरा नाता रहा है। सात मार्च 1955 को कश्मीरी पंडित परिवार में शिमला में जन्मे अनुपम खेर का हिमाचल के छोटे से शहर से बॉलीवुड तक का सफर संघर्ष भरा रहा है। अनुपम खेर के पिता हिमाचल वन विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे। अनुपम ने शिमला के फागली स्कूल से मिडल तक की शिक्षा के बाद लक्कड़ बाजार स्कूल से 10वीं तक शिक्षा हासिल की। इसके बाद संजौली महाविद्यालय में आगे की शिक्षा ग्रहण की। अनुपम खेर को उनके दोस्त बिट्टू कहकर बुलाते थे। वर्ष 2017 में उन्होंने शिमला के उपनगर टुटू में एक घर खरीद कर अपनी मां को गिफ्ट किया था। इस घर का नाम खेरवाड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+