लापता अमेरिकी नागरिक का शव धर्मशाला में मिला, 8 साल से रह रहा था हिमाचल में
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से एक लापता विदेशी नागरिक का शव रविवार सुबह एक नाले से बरामद हुआ। हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड कार्यालय के पास पिंगल नाला में रविवार को अमेरिकी नागरिक का शव गली-सड़ी अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

मृतक की पहचान रोनाल्ड हरनेज (51) के तौर पर हुई है। रोनाल्ड मूल रूप से अमेरिका के जॉर्जिया का निवासी था और पिछले आठ वर्षों से कांगड़ा में ही रह रहा था। रोनाल्ड 21 अप्रैल से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पत्नी प्रिंसिला हरनेज ने 22 अप्रैल को पुलिस थाना कांगड़ा में दर्ज करवाई थी। प्रिंसिला हिमाचल की ही रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि रविवार को नाले से आ रही बदबू के कारण वहां पर टहल रहे स्थानीय लोगों ने जब नाले में जाकर देखा तो वहां उन्हें एक शव पड़ा दिखा। जो कि पूरी तरह से सड़ चुका था। इसकी जानकारी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के शव के पास मिले पहचान पत्र से शिनाख्त की।
पुलिस के मुताबिक, रोनाल्ड शयन हरनेज की मौत चार-पांच दिन पहले हुई है। शव पूरी तरह से गल चुका है और कीड़े में पड़ चुके हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की मृत्यु के संबंध में अमेरिका के दिल्ली स्थित दूतावास और भारत सरकार को भी सूचना भेज दी है।












Click it and Unblock the Notifications