कर्नल अजय कोठियाल को हिमाचल चुनाव में आप के खिलाफ उतारने की तैयारी में भाजपा

शिमला, 25 मई। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी परेशान है। उत्तराखंड में बीते दिन भाजपा में शामिल हुये कर्नल अजय कोठियाल हिमाचल चुनाव में भाजपा के लिये सहारा बन सकते हैं। भाजपा ने अभी से ही कर्नल कोठियाल को प्रचार का प्रमुख चेहरा बनाने की तैयारी कर ली है। कोठियाल भले ही खुद गंगोत्री विधानसभा सीट से जमानत जब्त करा चुके हों, लेकिन उनके भाजपा में आने के बाद सुनियोजित सियासी रणनीति के तहत भाजपा उनका प्रयोग करेगी। चूंकि हिमाचल व उत्तराखंड की सीमाएं आपस में जुड़े हैं व दोनों ही प्रदेशों के लोगों का मेल मिलाप रहा है।

BJP leader Colonel Ajay Kothiyal will campaign against AAP in Himachal

हिमाचल में सैन्य पृष्ठभूमि के नेता की भाजपा में कमी
वहीं, उत्तराखंड की तरह हिमाचल भी सैन्य बहुल क्षेत्र है और हिमाचल भाजपा में इस समय सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े नेता का अभाव है। लिहाजा हिमाचल विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल भाजपा के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। कर्नल अजय कोठियाल को पार्टी में लाने का भाजपा को सबसे पहला लाभ सैन्य बहुल उत्तराखंड में सैनिक और पूर्व सैनिक परिवारों के बीच यह संदेश देना है कि वह सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों को महत्व देती है। राष्ट्रवाद के अपने एजेंडे को मजबूती देने के लिए भी उसने यह दांव चला। साथ लगते हिमाचल प्रदेश में पार्टी यही संदेश देना चाहती है। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल में भाजपा की वापसी के लिए चुनावी रणनीति बना रहा है। कर्नल कोठियाल की भाजपा में ज्वाइनिंग इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। उनके जरिये पार्टी आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधेगी।

BJP leader Colonel Ajay Kothiyal will campaign against AAP in Himachal

भाजपा कर्नल कोठियाल के जरिए देगी आप को चुनौती
दरअसल, हिमाचल में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुकी है। हिमाचल पर पड़ोसी राज्य पंजाब का ठीक वैसा ही प्रभाव है, जैसा उत्तराखंड पर उत्तरप्रदेश का। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। अपनी सरकार के दम पर आप हिमाचल में चुनावी माहौल को अपने हक में करने की तैयारी में है, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा कर्नल अजय कोठियाल को प्रचार मैदान में उतारकर आप के चुनावी हमलों का जवाब दे सकती है। कोठियाल उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के चेहरे थे। लेकिन, अपनी हार के बाद कोठियाल अब आम आदमी पार्टी से जुड़ने को अपनी सबसे बड़ी भूल बता रहे हैं। जाहिर है कि यही बात जब वह हिमाचल के मतदाताओं के बीच दोहराएंगे तो इसका जवाब देना आप के लिए आसान नहीं होगा। दूसरा उत्तराखंड की तरह हिमाचल भी सैनिक बहुल माना जाता है। दोनों ही लिहाज से कर्नल कोठियाल भाजपा के लिए उपयोगी दिखाई देते हैं।

BJP leader Colonel Ajay Kothiyal will campaign against AAP in Himachal

आप नेता से भाजपा नेता बने कर्नल कोठियाल
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल बीते दिन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये हैं। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अपने इस्तीफे को लेकर कर्नल ने कहा था कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है। कर्नल अजय कोठियाल ने दो बार के एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया। केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई और नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन किया। सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा। अजय कोठियाल ने भारतीय सेना में रहते हुए 17 खूंखार आतंकियों को ढेर किया था। इसके बाद से ही वे चर्चाओं में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+