स्टार उम्मीदवार की अंतरंग तस्वीरें बनी बीजेपी के गले की फांस

शिमला। सिने स्टार विनोद खन्ना की मौत के बाद खाली हुई गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में हो रहे उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया के कथित प्रेम प्रसंग की गूंज हिमाचल के चुनावी समर में भी सुनाई पड़ने लगी है। प्रदेश के कांगड़ा व चंबा जिलों में सलारिया के महिला के साथ कथित अवैध संबधों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं व लोग इसका आनंद भी ले रहे हैं।

BJP candidate private pics became problem for Party

गुरदासपुर व पठानकोट के साथ हिमाचल के चंबा व कांगड़ा जिले जुड़े हैं। जिसकी वजह है कि हिमाचल में चुनावों के दौरान भाजपा सलारिया को यहां स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल करती रही है। हिमाचल से भी कुछ भाजपा नेता सलारिया के चुनाव प्रचार में इस समय गुरदासपुर में डटे हैं। पिछले चुनावों में सलारिया ने कांगड़ा में कई चुनावी रैलियों में भाग लिया था। लेकिन इस बार अब सलारिया भाजपा के गले की फांस बनते जा रहे हैं। एक ओर कांग्रेस जहां इस मुद्दे को पूरी तरह भुनाने की तैयारी में है। वहीं हिमाचल भाजपा सलारिया को लेकर बैकफुट पर आ गई है। कांगड़ा में भाजपा नेताओं के मुंह पर ताले लग गये हैं। पंजाब में सुच्चा सिंह लंगाह के बाद दूसरे बड़े नेता सलारिया हैं जो विवादों में फंस गये हैं।

BJP candidate private pics became problem for Party

दरअसल भाजपा नेता स्वर्ण सिंह सलारिया पर सालों तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करने व रेप का कथित आरोप लगाने वाली महिला ने गुरुवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता की याचिका स्वीकार कर ली है। याचिका स्वीकार करते ही सलारिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़िता ने अपनी व सलारिया के साथ अंतरंग संबंधों की कुछ तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दी हैं जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पीड़िता का कथित आरोप है कि स्वर्ण सलारिया और उसके संबंध 1982 से 2014 तक रहे।

BJP candidate private pics became problem for Party

इस दौरान शादी का झांसा देकर सलारिया उससे बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन 2014 में सलारिया ने कहा कि वे उससे शादी नहीं करेगा। इसके बाद उसे मुंबई में पेइंग गेस्ट के तौर पर रखा गया और बाद में फ्लैट लेकर दिया गया। सलारिया मुंबई में भी रहते रहे हैं। वहां उनका अपना कारोबार है।  पीडि़ता ने सलारिया पर रेप का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

BJP candidate private pics became problem for Party

इस बारे में जब स्वर्ण सलारिया का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उधर, रेप व धोखाधड़ी के आरोप का मामला चुनाव आयोग तक भी पहुंच गया है। इसी बीच पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सलारिया का नामांकन पत्र रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र में आपराधिक मामलों के चल रहे केस की जानकारी छुपाई है। इस संबंधी शिकायत वह लोक सभा हलका गुरदासपुर के चुनाव अधिकारी और चुनाव कमीशन को करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला ने 15 दिसम्बर 2014 को उस पर धारा 376, 420, 306 और एस.सी. एक्ट के अंतर्गत पर्चा दर्ज करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+